Amir Khan- अभिनेता आमिर खान से जुड़ी एक बुरी ख़बर आई सामने, पूरा परिवार पहुंचा ब्रीच कैंडी अस्पताल
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:28 AM
Amir Khan- बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से जुड़ी एक बेहद दुख भरी खबर सामने आई है। अभिनेता आमिर खान की मां जीनत की तबीयत खराब है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल अभिनेता आमिर खान (Amir Khan mother) की मां जीनत को कल रात दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद इन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जब अभिनेता की मां को दिल का दौरा पड़ा उस समय वह मुंबई के पंचगनी में स्थित अपने घर पर थी। मौके पर अभिनेता भी अपनी मां के साथ ही मौजूद थे। फिलहाल अभी इनकी मां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है, जहां इनके परिवार के पूरे सदस्य मौजूद है। अभिनेता आमिर खान भी पूरे समय अपनी मां के साथ ही अस्पताल में है।
हालांकि करीबी सूत्रों से खबर आई है कि अभिनेता (Amir Khan mother) की मां की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। लेकिन अभी अस्पताल अथवा अभिनेता की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।