'गले में हाथ डालकर लेटे हो, रिश्ता क्या है?’ नेहल - बसीर के रिश्ते पर मालती के सवाल से BB19 में हंगामा!
भारत
RP Raghuvanshi
22 Oct 2025 03:35 PM
Bigg Boss 19 Promo Update: बिग बॉस 19 का घर एक बार फिर से विवादों से भर गया है। जहां हाल ही में खाने को लेकर झगड़ा देखने को मिला था, वहीं अब मालती चाहर, नेहल और बसीर अली के बीच जबरदस्त टकराव हो गया। शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि इस बार मामला सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लगभग हाथापाई की नौबत आ गई।
नेहल ने मालती को कहा ‘डिसग्रेसफुल वुमन’
प्रोमो में नेहल को मालती पर बरसते हुए देखा गया। वह मालती की तरफ इशारा करते हुए कहती हैं, “ये ग्रेस है और ये डिसग्रेस। तुम एक डिसग्रेसफुल औरत हो।” यह सुनते ही मालती चाहर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने नेहल और बसीर के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए और कहा, “तुम दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हो या नहीं?”
मालती ने बसीर और नेहल के रिश्ते पर उठाए सवाल
मालती के सवाल पर बसीर अली तुरंत जवाब देते हैं, “आपको क्या लेना देना?” लेकिन मालती रुकती नहीं हैं। वह तंज कसते हुए कहती हैं, “अगर मतलब नहीं है, तो तुम दोनों झगड़ा क्यों कर रहे मिलकर मेरे से?”
इस पर बसीर मालती से कहते हैं, “तुम कौन हो, रिलेशनशिप एक्सपर्ट हो क्या?”
मालती फिर भड़क जाती हैं और कहती हैं, “गले में हाथ डालकर दोनों चिपके रहते हैं, और ये बोल रहे हैं कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं हैं! तो क्या हैं, मुझे समझाओ।” नेहल इस पर पलटकर जवाब देती हैं, “तुम्हें क्यों बताएं हमारे बीच क्या टाइटल है।”
बसीर बने बीच-बचाव करने वाले
जब झगड़ा बढ़ने लगा, तो बसीर अली ने बीच में आकर स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने मालती को नेहल से दूर रहने की चेतावनी दी। लेकिन तब तक घर का माहौल काफी गर्म हो चुका था। दोनों के बीच हुई यह कहासुनी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और फैन्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बिग बॉस के घर में बनते-बिगड़ते रिश्तों से बढ़ा ड्रामा
बिग बॉस 19 के इस सीजन में रिश्तों का समीकरण बहुत तेजी से बदल रहा है। कभी दोस्त दिखने वाले कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं। शो के नए प्रोमो से साफ है कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को और भी ज्यादा ड्रामा और इमोशंस देखने को मिलेंगे।
आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ बनी हिट मशीन, सलमान-ऋतिक के रिकॉर्ड धराशायी!
विज्ञापन
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
\r\n
बिग बॉस के घर में बनते-बिगड़ते रिश्तों से बढ़ा ड्रामा
\r\nबिग बॉस 19 के इस सीजन में रिश्तों का समीकरण बहुत तेजी से बदल रहा है। कभी दोस्त दिखने वाले कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं। शो के नए प्रोमो से साफ है कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को और भी ज्यादा ड्रामा और इमोशंस देखने को मिलेंगे।\r\n\r\nआयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ बनी हिट मशीन, सलमान-ऋतिक के रिकॉर्ड धराशायी!","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/10/Picsart_25-10-22_15-28-00-189.png","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/10/Picsart_25-10-22_15-28-00-189.png","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-10-22T15:35:37+05:30","dateModified":"2025-10-22T15:35:37+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}