Bharti Singh Pregnancy: भारती सिंह ने की नए मेहमान के आने की तैयारी
भारत
चेतना मंच
11 Dec 2021 04:50 PM
पॉप्युलर कॉमीडियन भारती सिंह(Bharti Singh ) जितना अपनी कोमेडी(Comedy ) से दर्शकों को हंसाती है, उनके चेहरे पर खुशी लाती हैं, उससे ज्यादा उन्होंने अपने फैंस को और खुशी देदी है। बता दें भारती सिंह और उनके हसबैंड हर्ष लिम्बाचिया ने फैंस को गुड न्यूज दी है। इस कपल के घर अगले साल नया मेहमान आने वाला है। जी हां, भारती मां बनने वाली हैं और उन्होंने अपने नए यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर ये अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई, जिसका टाइटल है - 'हम मां बनने वाले हैं।' रिपोर्ट के मुताबिक, भारती अप्रैल के आखिरी या मई महीने की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी।
हालांकि, भारती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कोरोना की वजह से इस साल मां नहीं बनना चाहती हैं, क्योंकि हॉस्पिटल जाना सेफ नहीं होगा, लेकिन अब वो नए मेहमान का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारती ने जो वीडियो शेयर किया है, वो काफी मजेदार है। इसमें वो बाथरूम में बैठी दिखाई दे रही हैं और कहती हैं कि वो पिछले 6 महीने से जब भी प्रेग्नेंसी टेस्ट करती हैं तो सामने एक कैमरा जरूर रखती हैं, ताकि उस गोल्डन मोमेंट को कैप्चर कर सकें।
इसके बाद भारती टेस्ट किट के रिजल्ट का इंतजार करने लगती हैं। जैसे ही किट में डबल लाइन बनती है, उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है। खुशी के मारे उनकी आंखों में आंसू भी आ जाते हैं। भारती सिंह की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। भारती ने राइटर हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे। भारती ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर गए थे। आपको बता दें कि भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं। फिलहाल भारती कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं। हाल ही में ये कपल बिग बॉस 15( Big Boss -15) में भी नजर आया था।