Bheed Trailer Out- लॉकडाउन के दर्द को बयां कर रही राजकुमार राव की फिल्म 'भीड़', देखें ट्रेलर
भारत
चेतना मंच
10 Mar 2023 04:59 PM
Bheed Trailer Out- अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर (Rajkumar Rao and Bhoomi Pednekar) की अपकमिंग फिल्म 'भीड़' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ये फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कोविड-19 की पहली लहर के दौरान देशभर में घोषित हुए लॉकडाउन के बाद जो मुश्किल हालात पैदा हुए थे, उसी को डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Director Anubhav Sinha) ने एक फिल्म के माध्यम से लोगों के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।। फिल्म 'भीड़' की कहानी लॉकडाउन के दौरान जिस-जिस दर्द से लोगों को गुजारना पड़ा उसी को दर्शाती है।
भीड़ में राजकुमार राव, भूमि पेडणेकर के अलावा आशुतोष राणा (Ashutosh Rana), आदित्य श्रीवास्तव (Aditya Srivastava), पंकज कपूर (Pankaj Kapur), दीया मिर्जा (Diya Mirza) जैसे जाने-माने एक्टर और एक्ट्रेस ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।
फिल्म 'भीड़ ' इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी है, जिन्होंने 'आर्टिकल 15' और ' मुल्क ' जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म की कहानी भी अनुभव सिन्हा, सौम्या तिवारी, सोनाली जैन ने लिखी है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार ने।
Bheed Trailer -
फिल्म ' भीड़ ' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत बनारस की भीड़ से होती है। जिसमें अनाउंसमेंट सुनाई देता है कि 'आज रात 12:00 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होने जा रहा है।" इसके बाद पूरे ट्रेलर में लॉकडाउन के दौरान किस तरह से सड़कों पर भीड़ नजर आती है। लोगों को किन किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, और इसके साथ ही कोविड-19 के दौरान जब पूरे देश में लॉकडाउन घोषित हुआ था उस समय के जो हालात देखने को मिले थे, वो सारी चीजे ट्रेलर में देखने को मिली है।