Big Boss 16: Archana के भाई Gulshan ने किया सबको एंटरटेन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:32 PM
Big Boss 16: Archana के भाई ने घर में डांस करते हुए एंट्री की और उनको गले लगा लिया।
बिग बॉस के घर में इस समय ड्रामा और भरपूर मनोरंजन जारी है। फैंस इस शो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में इस शो में सभी घरवालों के फैमिली वाले उनसे मिलने आये हैं। इस बीच Archana के भाई की बहुत धमाकेदार एंट्री हुई है।
आपको बता दे कि Archana के भाई डांस करते हुए आते हैं और अपनी बहन को गले लगा लेते हैं , जिस पर Archana कहतीं हैं कि मम्मी नहीं आई। उसके बाद उनका भाई जवाब देता है कि मम्मी की जगह मैं आया हूँ , जिस पर वह काफी गुस्सा हो जातीं हैं।
इसके बाद Archana के भाई गुलशन ने 'आपका क्या होगा जनाब-ए-अली' पर डांस किया , जिसको बाकी घर वालों ने खूब एन्जॉय किया। इस सबको देखकर बिग बॉस ने भी कहा कि अर्चना से ज़्यादा लाइमलाइट तो उनके भाई बटोर रहे हैं।