Big Boss 16: सलमान खान ने शालीन की लगाई फटकार , क्या होगा अंजाम
भारत
RP Raghuvanshi
30 Dec 2022 06:56 PM
शुक्रवार के दिन कलर्स टीवी पर आने वाले एपिसोड का छोटा सा प्रोमो वीडियो साझा किया गया जिसमे शो के होस्ट सलमान खान , शालीन और एमसी स्टेन नज़र आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा है - शुक्रवार के वार में सलमान ने ली शालीन की क्लास।
सलमान खान ने शो के कंटेस्टेंट्स शालीन भनोट और एमसी स्टेन के व्यवहार को लेकर बात की है। होस्ट सलमान खान ने कहा कि शो के कंटेस्टेंट्स की माँ और बहनो को बिना किसी वजह के गाली दी जा रही थी। इसका कारण उन्होने शालीन और एमसी स्टेन के द्वारा की जा रही भाषा को बताया। कलर्स टीवी पर शुक्रवार को आने वाले एपिसोड का छोटा सा प्रोमो वीडियो साझा किया गया जिसमे शो के होस्ट सलमान खान , शालीन और एमसी स्टेन नज़र आ रहे हैं।