Big Boss 16 : स्टेन और शालिन में हुआ झगड़ा, एक ने दी गाली तो भड़क उठा दूसरा, क्या होंगे घर से बाहर
Stan and Shalin fight, one abuses and the other gets angry, what will happen out of the house
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 03:34 AM
गुरुवार रात को बिग बॉस के घर का माहौल अचानक से खराब हो गया ,देखते ही देखते अचानक से शालिन भनोट और एमसी स्टेन भिड़ पड़े , बातों से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि लड़ाई हाथापाई तक जा पहुंची।
Big Boss 16 :
In Detail : टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 16 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आये दिन कंटेस्टेंट्स के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीँ आज शुक्रवार के वार में सलमान खान पूरे हफ्ते का लेखा जोखा लेकर आएंगे और सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नज़र आएंगे।
अभी हाल ही में बीती रात को घर के कंटेस्टेंट्स स्टेन और शालिन आपस में भिड़ गए , बात तो बहसबाज़ी से शुरू हुई थी लेकिन कब हाथापाई तक चली गयी किसी को पता ही नहीं चला। देखते ही देखते बिग बॉस के घर में इतना हंगामा हो गया कि जिसकी गूँज आज शुक्रवार के वार में सुनाई देने वाली है।
कैसे शुरू हुई लड़ाई :
दरअसल , देर रात टीना के पैर में अचानक से चोट लग गयी जिससे उन्हें काफी दर्द होने लगा। इस दौरान शालिन , स्टेन और गौतम उनके पैर को देखने आ गए। तभी टीना ने शालिन को बोला कि वो उनके पैर को न मोड़ें और शालिन ने कहा कि वो ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं। शालिन का इतना बोलना ही स्टेन को बहुत बुरा लग गया और उन्होंने शालिन को गाली दे दी। इस बात से दोनों के बीच में लड़ाई बढ़ती चली गयी और अंत में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी , जिसको घर वालों ने जैसे तैसे काबू में किया।
Big Boss 16 :
शुक्रवार के वार में लगेगी फटकार :
स्टेन की इस हरकत का घर वाले जमकर विरोध कर रहे हैं और शालिन ने तो स्टेन पर एक्शन लेने की बात भी कही है। अब आज शुक्रवार के वार में यह मुद्दा उठने वाला है , जब सलमान खान घर वालों से मिलने के लिए आएंगे। सलमान खान भी स्टेन से काफी गुस्सा नज़र आ रहे हैं। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आज शाम आखिर क्या होने वाला है।