Big Boss 16 : किसे बनाया गया बिग बॉस के घर का नया कैप्टेन? क्या रही इस पर फैंस की प्रतिक्रिया ?
Big Boss 16: Who was made the new captain of Bigg Boss house? What was the reaction of the fans on this?
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:31 PM
Big Boss 16 : बिग बॉस के घर में अक्सर ही दर्शकों को बदलाव देखने को मिलते रहते हैं। इस बार घर की कैप्टेन्सी में बदलाव देखने को मिल रहा है और यह कमान पहली बार किसी कन्टेस्टेंट के हाथों में सौंपी गयी है। हालांकि इससे पहले कुछ कन्टेस्टेंट को यह दायित्व एक से अधिक बार दिया जा चुका था। आपको बताते चलें कि इस बार बिग बॉस के घर का कप्तान अंकित गुप्ता को बनाया गया है और इस पर बिग बॉस के दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया में देखने को मिल रही है। आइये जानते हैं खबर के बारे में विस्तार से...
Big Boss 16 :
काफ़ी समय से कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में ही कप्तानी की जिम्मेदारी थमाई जा रही थी जिनमें अब्दु, निमृत, साजिद और शिव ठाकरे जैसे लोग शामिल थे। किन्तु बीते दिन में दर्शकों को बिग बॉस में एक नया कप्तान देखने को मिला है और वे शख्स हैं अंकित गुप्ता।
किसटास्कसेनिर्धारितहोगाबिगबॉसकानयाकप्तान?
बीते समय में हुए एक टास्क में बिग बॉस के घरवालों के सामने दो विकल्प रखे गए जिनमें से उन्हें किसी एक को चुनना था। ये दो विकल्प थे 25 लाख की धनराशि एवं कैप्टेन्सी। सभी निर्धारित कन्टेस्टेंट्स में से सौंदर्या एवं शिव ठाकरे ने धनराशि को चुना तो ने वहीं शालीन, प्रियंका, अंकित एवं सुम्बुल ने कप्तानी को चुना। अब कप्तानी चुनने वाले चारों कन्टेस्टेंट्स में एक टास्क कराया जायेगा जिसके परिणाम के तौर पर घर का नया कप्तान बनेगा। खबरों के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि अगली कप्तानी किसी और को नहीं बल्कि शांत स्वभाव के अंकित गुप्ता को ही मिलने वाली है।
कैसेरिएक्शकनदेरहेहैंअंकितगुप्ताकेफैंसवअन्यदर्शक?
जब से यह खबर लोगों के सामने आयी है लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। जो अंकित के गेम को और उनके बर्ताव को पसंद करते हैं वे इस निर्णय से काफ़ी खुश नजर आ रहे हैं। उनके सपोर्टर्स ने लिखा है कि "अभी मज़ा आना शुरू होगा" वहीं दूसरे ने लिखा कि " ये बंदा अच्छा है "। कुछ का कहना है कि " कुछ नया देखने को मिलेगा "। लेकिन जो अन्य खिलाडियों को सपोर्ट करते हैं वे लिखते हैं कि " अब घर में सब मज़े से सोयेंगे ", " ये कप्तान बनने के लायक नहीं है " आदि। वैसे गेम में क्या बदलाव देखने को मिलेगा यह तो शो देखने पर ही पता चल सकेगा।
पिछले कुछ दिनों में बातचीत के दौरान सलमान ने भी उन्हें बोलने और गेम में खुल कर पार्टिसिपेट करने की सलाह दी थी। इसके बाद अंकित गुप्ता ने भी शो में यह कहा कि " हीरो की एंट्री हमेशा देर से होती है। " अब देखना यह होगा कि क्या यह कप्तानी ही अंकित गुप्ता के लिए किसी हीरो की एंट्री के तौर पर साबित होगी या नहीं।