Bigg Boss 15- कैप्टेंसी टास्क में एक बार फिर भिड़ेंगे ये दो कंटेस्टेंट
(PC- Times of India)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
01 Dec 2025 02:59 AM
Bigg Boss 15- नया सप्ताह, नया टास्क और नया इंटरटेनमेंट का लेवल। बिग बॉस के 15वें सीजन के नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार की हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद अब बारी है, घर के नए कैप्टन के चुनाव की। इस बार कैप्टंसी के टास्क में जमकर मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे पहले आपको बता दें इस बार की नॉमिनेशन प्रक्रिया में घर के तीन सदस्य नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें विशाल कोटियन (Vishal Kotian) सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) और आकाशा (Akasha) का नाम शामिल है।
अब बारी है घर के नए कैप्टन चुने जाने की तो, इसके लिए इस बार बिग बॉस (Bigg Boss 15) ने घर वालों को एक टास्क दिया है जिसमें घर को दो टीम में डिवाइड किया गया है। पहली टीम के सदस्यों में प्रतीक, निशांत, तेजस्विनी, राजीव,सिंबा और मायशा का नाम शामिल है। वहीं दूसरी टीम में उमर, इशान, जय, आकाशा, विशाल व अफसाना शामिल हैं। कैप्टंसी टास्क के संचालन का काम करेंगे शमिता शेट्टी और करण कुंद्रा। इस हफ्ते कैप्टंसी टास्क के दौरान एक बार फिर प्रतीक और जय आमने-सामने होंगे ऐसे में इन दोनों के बीच होने वाली कड़ी टक्कर इंटरटेनमेंट में नया लेवल लेकर आएगी।
जैसा कि बिग बॉस (Bigg Boss 15) के इस सीजन की शुरूआत से ही देखा गया है प्रतीक और जे के बीच तीखी नोकझोंक होती है ऐसे में कैप्टंसी टास्क के दौरान जब यह दोनों एक दूसरे के अपोजित टीम में होंगे तो दोनों के बीच कड़ी टक्कर होना लाजमी है। देखने वाली बात यह है कि कौन सी टीम कैप्टंसी टास्क जीतने में सफल होती है और घर के नए कैप्टन का ताज किसके सर पर सजता है।