Bigg Boss 15- डबल एलिमिनेशन, मायशा के बाद अब ईशान भी हुए घर से बेघर
(PC- Instagram)
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:18 PM
Bigg Boss 15 latest Update- इस बार बिग बॉस के घर में डबल इविक्शन देखने को मिला है। शनिवार के एपिसोड में हमने देखा कि मायशा अय्यर (Miesha Iyer) को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया है। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं हो जाती है। सभी घर वालों को लग रहा है कि मायशा के एविक्ट हो जाने के बाद अब उनके ऊपर से एलिमिनेशन का खतरा टल चुका है।
लेकिन ऐसा नहीं है। घरवालों के ऊपर से अभी एलिमिनेशन का खतरा टला नहीं है। बिग बॉस खबरी के जरिए जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक इस बार घरवालों को डबल इविक्शन का सामना करना पड़ेगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं मायशा तो पहले ही एविक्ट हो चुकी है। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक ईशान (Ishaan Sehgal) भी इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे।
ईशान और मायशा के इविक्शन से एक बात तो साफ जाहिर हो जाती है कि इन दोनों का लव एंगल दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। यही वजह है कि दोनों को एक साथ शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।