Bigg Boss Update- शो को 5 हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया गया, अब इस दिन होगा फाइनल
शो को किया गया एक्सटेंड (PC- APN Live)
भारत
चेतना मंच
08 Jan 2022 08:53 PM
Bigg Boss Update- टेलीविजन जगत के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें (Bigg Boss 15) सीजन का यह आखिरी पड़ाव चल रहा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू हुए इस सीजन के 3 महीने पूरे हो चुके हैं। इस शो का फाइनल वीक करीब आ चुका था, और अगले ही हफ्ते इसके फाइनल का आयोजन किया जाना था। लेकिन अब सेट से खबर सामने आ रही है कि मेकर्स ने शो को 5 हफ्ते आगे ले जाने का फैसला लिया है। और अभी होने वाले फाइनल को फरवरी महीने में शिफ्ट कर दिया गया है। अब 26 फरवरी को इसका फाइनल होगा।
नए वाइल्ड कार्ड के साथ आगे बढ़ेगा शो-
हालांकि शुरुआत में बिग बॉस (Bigg Boss 15) का यह सीजन कुछ खास पॉपुलर नहीं रहा, लेकिन बाद में जब मेकर्स ने शो में पिछले कई सीजन के कंटेस्टेंट को वाइल्ड कार्ड के रूप में घर में एंट्री दी, उसके बाद से इस शो की टीआरपी में काफी उछाल देखने को मिला। इस समय घर में शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचकुले मौजूद हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि मेकर्स कुछ अन्य वाइल्डकार्ड की एंट्री के साथ शो को 5 हफ्ते का एक्सटेंशन देने के बारे में सोच रहे है। हालांकि वाइल्ड कार्ड के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, परंतु यह खबर आ रही है कि इस सीजन का हिस्सा रह चुके कंटेस्टेंट विशाल कोटियन (Vishal Kotian) एक बार फिर वाइल्ड कार्ड के रूप में घर में प्रवेश कर सकते हैं।
Real Love story हत्यारोपी के प्यार में पड़ीं महिला जज, Kiss करते हुए Video लीक
बिग बॉस (Bigg Boss 15) के घर में देखने को मिल रहा है जबरस्त ड्रामा-
इन दिनों बिग बॉस के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। फाइनल वीक जैसे जैसे करीब आ रहा है, घर का माहौल और भी ज्यादा गर्म होता जा रहा है। अब तक घर के चार सदस्य, राखी सावंत (Rakhi Sawant), करण कुंद्रा (Karan Kundra), उमर रियाज (Umar Riyaz) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) वीआईपी पास जीतकर फाइनल वीक में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो चुके है। आगे आने वाले दिनों में कंटेस्टेंट को और कितने कठिन दौर से गुजरना पड़ेगा यह तो देखने वाली बात होगी। फिलहाल शो के एक्सटेंशन की खबर दर्शको के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
UP Police Recruitment- पुलिस की रेडियो शाखा में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करे रजिस्ट्रेशन