Bigg Boss 15- करन और तेजस्वी VIP जोन से हुए बाहर, इनकी जगह ली इस कंटेस्टेंट ने
(PC- Instagram)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
02 Dec 2025 02:36 AM
Bigg Boss 15- कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस में इस नए हफ्ते में नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। दरअसल पिछले हफ्ते आपने देखा कि फाइनल की रेस में आगे बढ़ने के लिए घरवालों को मौका दिया गया है, कि वो VIP जोन के सदस्य बनकर फाइनल की रेस में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
अब तक आपने देखा कि वीआईपी जोन में घर के चार सदस्य अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है जिनमें उमर रियाज (Umar Riyaz), करण कुंद्रा (Karan Kundra), तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) और विशाल कोटियन (Vishal Kotian) का नाम शामिल है। लेकिन अब इसमें उलटफेर देखने को मिलेगी।
दरअसल VIP जोन के मेंबर को मौका मिला कि वो आपसी सहमति से किसी एक अन्य सदस्य को भी VIP जोन का मेंबर बना सकते हैं। ऐसे में चारों ने आपसी सहमति से निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) VIP जोन में लाने का फैसला किया। आगे का ड्रामा यहीं से शुरू होने वाला है। अब आ रही खबरों के मुताबिक बिग बॉस निशांत को एक पावर देंगे जिसके तहत निशांत किन्ही दो VIP जोन सदस्य को बाहर भेजकर, बाकी के घर वालों में से किसी एक सदस्य को वीआईपी जोन में शामिल कर सकते हैं। और यह फैसला सिर्फ निशांत को ही लेना है।
इस पावर के हांथ में आते ही, निशांत, प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) को वीआईपी जोन का मेंबर बना देंगे जबकि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को वीआईपी जोन से बाहर कर देंगे। खेल में आए इस नए ट्विस्ट के बाद, निश्चित रूप से घर के अंदर नया ड्रामा शुरू होगा। जिससे एंटरटेनमेंट में नया तड़का जरूर लगेगा।