Bigg Boss 15- तनाव भरे माहौल में भी हंसी व एंटरटेनमेंट बिखेर रहे हैं निशांत भट्ट
Nishant Bhatt (PC- Instagram)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
27 Nov 2025 04:07 AM
Bigg Boss- हर सीजन की तरह बिग बॉस (Bigg Boss) का यह सीजन भी खूब धमाल मचा रहा है। यूं तो बिग बॉस एक ऐसा शो है जो कंट्रोवर्सी बटोरने में आगे रहता है। इस शो के हर एपिसोड में लड़ाई झगड़े के मुद्दे सामने आते रहते हैं। इस शो के अब तक के सीजन में जितने भी कंटेस्टेंट आए हैं उसमें बहुत ही कम ऐसे कंटेस्टेंट आए हैं, जिन्होंने एंटरटेनमेंट के लिए सिर्फ लड़ाई झगड़े ही नहीं किए हैं बल्कि लोगों को हंसाने का भी काम किया है।
अब अगर इस सीजन की अगर बात की जाए तो इस सीजन में अब तक निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) एक ऐसे कंटेस्टेंट के रूप में सामने आए हैं, जिन्होंने अपना अलग-अलग रूप दिखाकर इंटरटेनमेंट का जलवा बिखेरा है। बिग बॉस के ओटीटी (Bigg Boss OTT) प्लेटफॉर्म पर रनर अप रह चुके निशांत इंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है। बिग बॉस के 15वें सीजन में निशांत ही इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं जिनमें यह काबिलियत है कि वह तनाव भरे माहौल को भी हंसी मजाक के दम पर हल्का कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई विडियोज मौजूद है जो ये बयां करते हैं कि किस तरह निशांत बिग बॉस के घर में हंसी बिखेर रहे हैं।
निशांत सिर्फ हंसी मजाक-करने में ही आगे नहीं है बल्कि वह अपनी बात को सही तरीके से सबके सामने रखने की काबिलियत रखते हैं और अपने हक के लिए लड़ने की भी काबिलियत रखते हैं। टास्क हो या कोई मुद्दा निशांत हर जगह दृढ़ता के साथ खड़े रहते हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि निशांत बिग बॉस की ट्रॉफी के एक मजबूत दावेदार बन सकते हैं।