Bigg Boss 15- प्रतीक सहजपाल के इस हरकत पर खफा हुई ex- कंटेस्टेंट
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
09 Oct 2021 10:38 AM
Bigg Boss 15- टेलीविजन के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का आगाज 2 अक्टूबर को हुआ था। पिछले कई सीजन की तरह इस बार भी बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) इस शो को होस्ट कर रहे हैं। 15 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ यह सीजन पहले ही हफ्ते से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 1 हफ्ते के अंदर शो में कई रंग देखने को मिले।
दो हिस्से में बंटा हुआ बिग बॉस (Bigg Boss15)का यह घर, इंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज दे रहा है। मुख्य घर में जहां शमिता, निशान व प्रतीक एक टीम की तरह खेल रहे हैं वहीं बाकी के 12 कंटेस्टेंट जंगल की शान बढ़ा रहे हैं। अब तक मुख्य घर में रहने वाले कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) बिग बॉस के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आ चुके हैं। अब बिग बॉस के 15वें (Bigg Boss 15) सीजन में प्रतीक सब पर बेहद भारी पड़ रहे हैं। अकेले प्रतीक ने 12 जंगल वासियों के नाक में दम कर रखा है।
यूं तो प्रतीक सही प्लेटफार्म पर जा रहे हैं लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि, अब तक उनको सपोर्ट करने वाली एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा उनके खिलाफ हो गई हैं। जानते हैं ऐसा क्या कर दिया है प्रतीक ने।
दरअसल शुक्रवार को दर्शाए गए एपिसोड में देखा गया कि प्रतीक सहजपाल जंगल में बने बाथरूम के दरवाजे की कुंडी तोड़ते हुए नजर आए। यह वाकया तब हुआ जब बिग बॉस (Bigg Boss) की कंटेस्टेंट विधि बाथरूम के अंदर नहा रही थी। इस वाकए पर घर में काफी बवाल भी मचा। हालांकि प्रतीक ने किसी गलत इरादे से दरवाजे की कुंडी नहीं तोड़ी थी बल्कि उन्होंने मैप चुराने के इरादे से यह काम किया था। फिर भी, उनकी यह हरकत नजरअंदाज करने वाली नहीं है।
बिग बॉस के 14वें (Bigg Boss) सीजन में नजर आई कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) ने प्रतीक की इस हरकत पर कमेंट करते हुए लिखा है कि – ‘ प्रतीक सहजपाल अभी तक गेम के हिसाब से बिल्कुल सही जा रहा था, लेकिन आज उसने जो हरकत की है वह स्वीकार्य नहीं है। बाथरूम का दरवाजा खोल देना जब कोई लड़की अंदर है यह शर्मनाक है। प्रतीक की इस हरकत पर इनके फैंस अवश्य इनसे नाराज होंगे।’