Bigg Boss 15- वीकेंड के वार में सलमान ने लगाई अफसाना खान की क्लास, कहा मेरा वश चलता तो....
Bigg Boss 15 (PC-Amar Ujala)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
16 Oct 2021 08:10 AM
Bigg Boss 15- बिग बॉस के 15वें सीजन के दूसरे वीकेंड वार का प्रोमो सामने आ गया है। इस हफ्ते बिग बॉस हाउस में जमकर तमाशा देखने को मिला। नॉमिनेशन से लेकर टास्क के बीच घर में मौजूद सदस्यों के बीच जमकर वार देखने को मिला। इस पूरे हफ्ते घर वालों में खूब एनर्जी देखने को मिली।
नॉमिनेशन की प्रक्रिया में जहां विशाल कोटियन, विधि पंड्या, डोनल बिष्ट, ईशान सहगल, आकाशा और अफसाना खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। वहीं मुख्य घर में प्रवेश पाने के लिए दिए गए टास्क में विजयी होकर तेजस्विनी, विशाल, जय भानुशाली और आकाशा को मुख्य घर में प्रवेश मिल गया।
बिग बॉस (Bigg Boss 15) के घर का यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस हफ्ते लोगों के कई चेहरे सामने आए। अब इन चेहरो पर से नकाब हटाने के लिए वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे।
बिग बॉस (Bigg Boss 15) के वीकेंड के वार के प्रोमो में दिखाया गया है कि इस बार सलमान अफसाना खान की जमकर क्लास लगाई है। एपिसोड में आपने देखा होगा कि अफसाना खान, शमिता शेट्टी को काफी अपशब्द कहते नजर आती हैं। इसी बात से नाराज सलमान अफसाना पर तीखे वार करते दिखेंगे। यहां तक कि सलमान खान यह भी करते नजर आएंगे कि अगर उनके बस में होता तो वह अफसाना खान को शो के बाहर का रास्ता दिखा देते।
एपिसोड के प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार का वीकेंड का वार कितना दिलचस्प होने वाला है। दर्शकों को इस वीकेंड के वार में काफी मजा आने वाला है।