Bigg Boss 15- क्या सिंबा नागपाल की उमर रियाज के साथ फिजिकल होने के लिए सलमान लगाएंगे क्लास?
Simba Nagpal Vs Umar Riyaz
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
01 Dec 2025 01:01 AM
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में इस हफ्ते जमकर तमाशा देखने को मिला। और इसकी शुरुआत नॉमिनेशन टास्क के दौरान ही हो गई। बिग बॉस के घर में इस बार की नॉमिनेशन प्रक्रिया अलग तरह से आयोजित की गई थी। नॉमिनेशन प्रक्रिया की शुरुआत पिछले सीजन के कंटेस्टेंट के साथ हुई जिन्होंने घर में आकर 4 सदस्यों को नॉमिनेशन से बचाया। बाहर से आए सदस्यों ने करण, तेजस्वी, जय और विशाल को नॉमिनेशन से बचा लिया। इसके बाद बाकी बचे सदस्यों के लिए एक टास्क का आयोजन किया गया।
नॉमिनेशन के लिए दिए गए टास्क के दौरान घर वालों के बीच में जमकर मुकाबला देखने को मिला। बात यहां तक बढ़ गई कि कंटेस्टेंट आपस में फिजिकली भिड़ने लगे। इस टास्क के दौरान उमर रियाज (Umar Riyaz) और सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) के बीच बात इतनी बढ़ गई कि सिंबा ने उमर को धक्का मार दिया जिसकी वजह उमर पूल में जा गिरे। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई सिंबा और उमर के बीच में यह फिजिकल फाइट लगातार टास्क के दौरान देखी गई।
अब सवाल यह उठता है कि सिंबा द्वारा उठाए गए इस कदम के लिए उन्हें बिग बॉस (Bigg Boss) द्वारा कोई सजा दी जाएगी? वीकेंड के वार पर सलमान खान (Salman Khan) इस वाकए के लिए सिंबा को कुछ कहेगे या बात यूं ही रफा-दफा हो जाएगी?
बिग बॉस (Bigg Boss) का यह सीजन अन्य सीजन के मुकाबले बहुत ही अलग जा रहा है। पहले के सीजन में हमने जहां देखा है कंटेस्टेंट टास्क के दौरान थोड़ा भी फिजिकल होते थे तो, उन्हें बिग बॉस द्वारा कड़ी सजा दी जाती थी। या तो उन्हें घर से बेघर कर दिया जाता था या फिर दो से तीन हफ्तों के लिए नॉमिनेशन में डाल दिया जाता था। लेकिन इस सीजन में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है।
बायस्ड हो रहे हैं बिग बॉस (Bigg Boss) -
पहले के सीजन की बात करें तो कुशाल टंडन (Kushal Tondon), प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma), विकास गुप्ता (Vikas Gupta) को फिजिकल होने की वजह से बिग बॉस ने शो से बाहर का रास्ता दिखाया था। इसके अलावा बिग बॉस के 13वे सीजन में टास्क के दौरान माहिरा शर्मा को चोट लगने की वजह से बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला को लगातार 2 हफ्ते के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट कर दिया था। ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि इस सीजन में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को इतनी छूट क्यों दे दी है। क्या बिग बॉस ने इस बार सारे नियम बदल दिए हैं? या फिर कलर्स का फेस होने की वजह से बिग बॉस कंटेस्टेंट को लेकर बायस्ड हो रहे हैं?
इस सीजन में यह दूसरी बार है जब कंटेस्टेंट को फिजीकल होने की वजह से सजा नहीं मिल रही है। इससे पहले करण कुंद्रा (Karan Kundra) ने प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) को जमीन पर पटक दिया था, जिस पर भी बिग बॉस ने कोई भी कठोर कदम नहीं उठाया था। जबकि हम बिग बॉस के ओटीटी (Bigg Boss OTT) प्लेटफॉर्म की बात करें तो वहां पर जीशान को दूसरे कंटेस्टेंट के साथ फिजिकल फाइट करने की वजह से घर से बेघर कर दिया गया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि वीकेंड के वार पर सलमान खान (Salman Khan) सिंबा की हरकतों पर कोई एक्शन लेते हैं या वो भी इसको नजरअंदाज कर देते हैं।