Bigg Boss 15- शमिता शेट्टी के भाई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर घर में लेंगे एंट्री?
Rajiv Adatiya as wild card contestent (PC- Instagram)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
28 Nov 2025 06:07 PM
Bigg Boss 15- टेलीविजन जगत का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का 15 वा सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह शो इस सीजन के शुरुआत से ही खूब टीआरपी बटोर रहा है। हर एपिसोड में एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इंटरटेनमेंट में और भी अधिक तड़का लगाने के लिए अब शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री कराने का निर्णय लिया गया है। खबरों के मुताबिक इस वीकेंड के बाद घर में तीन से चार वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट प्रवेश करेंगे।
अभी तक वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में राकेश बापट, आरूषी दत्ता व अनुषा डांडेकर का नाम सामने आया था। अब वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एक और नाम सामने आ रहा है, जो इस समय घर में मौजूद कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के राखी ब्रदर हैं। खबरों के मुताबिक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के काफी जाने माने सदस्य राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) के सामने बिग बॉस 15 का प्रपोजल रखा गया है, यह भी खबर आ रही हैं कि राजीव ने बिग बॉस 15 का ऑफर स्वीकार कर लिया है ऐसे में इस वीकेंड के वार में राजीव वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में प्रवेश कर सकते हैं। यदि राजीव बिग बॉस 15 का हिस्सा बनते हैं तो शो में एंटरटेनमेंट का लेवल और भी बढ़ जायेगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें राजीव अदादिया (Rajiv Adatia) इंटरटेनमेंट जगत के जाना माना चेहरा होने के साथ-साथ ये मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। इनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही लंबी है और ये आज के युवाओं के दिल में यह खास जगह रखते हैं। बहुत ही कम उम्र में राजीव ने इंटरटेनमेंट जगत में एक खास पहचान बनाई। इनकी जान पहचान फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों से हैं। शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी दोनों ही राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) को राखी बांधती हैं। यदि यह बिग बॉस का हिस्सा बनते हैं तो जाहिर सी बात है शमिता शेट्टी के गेम में कुछ न कुछ बदलाव अवश्य देखने को मिलेगा साथ ही शो की टीआरपी में भी जबरदस्त तड़का लगेगा।