Bigg Boss 15- कैप्टेंसी टास्क जीत ये दो सदस्य बने कैप्टेंसी के दावेदार
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
30 Nov 2025 07:35 AM
Bigg Boss- बिग बॉस के घर में ये सप्ताह बहुत ही धुआंधार जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत नॉमिनेशन प्रक्रिया के बिल्कुल अलग तरीके से किया गया। नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए पिछले सीजन में घर के कंटेस्टेंट रह चुके सदस्यों को आमंत्रित किया गया। वहीं दूसरी तरफ कैप्टंसी पद की दावेदारी पाने के लिए भी घरवालों के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिला।
अब खबर आ रही है कि कैप्टंसी पद की दावेदारी के लिए दिए गए टास्क को जीत कर जो 2 सदस्य कैप्टन पद की दावेदारी हासिल करेंगे वह उमर रियाज (Umar Riyaz) और मायशा अय्यर (Maysha Aiyyar)।
ऐसे में अब मायशा और उमर के बीच घर के नए कैप्टन पद को हासिल करने के लिए जंग देखने को मिलेगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि इन दोनों में से कौन यह जंग जीतकर घर का नया कैप्टन बनने में सफल होता है।