Bigg Boss 15- जंगलवासियो में से पहले कप्तान बने उमर रियाज
Umar Riyaz become new captain of house (PC- Instagram)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
28 Nov 2025 12:39 AM
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में इस बार कप्तानी के लिए दिए गए टास्क को जीतकर उमर रियाज (Umar Riyaz) घर के नए कप्तान बन गए हैं। इसके साथ ही उमर पहले ऐसे जंगलवासी बन गए हैं जिनके हाथ कप्तानी की बागडोर लगी है। क्योंकि इससे पहले बने दो कप्तान बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म से आए सदस्य शमिता और निशांत थे। अब तक जंगल वासियों में से किसी को भी कप्तानी हासिल नहीं हुई थी ऐसे में उमर कप्तानी का खिताब जीतने वाले पहले जंगल वासी बन चुके हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें इस हफ्ते बिग बॉस के घर में जमकर हंगामा देखने को मिला। पहले जहां नॉमिनेशन की प्रक्रिया में बात हाथापाई तक पहुंच गई। वही बात जब कप्तानी की बारी आई तो उसमें भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कप्तानी की दावेदारी के लिए दिए गए टास्क को जीतकर जो दो सदस्य कप्तानी के दावेदार बने थे, वह थे उमर और मायशा। अब खबर आ रही है कि मायशा को हराकर उमर कप्तानी का खिताब जीत चुके हैं।
जैसा कि आप सभी जानते हैं की शुरुआत से ही उमर (Umar Riyaz) बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में अच्छा गेम खेल रहे हैं। इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी चौड़ी है। ऐसे में अब इनके फैंस यह अवश्य देखना चाहेंगे कि कैप्टन उमर रियाज (Umar Riyaz) का गेम कैसा होगा। जब कप्तानी की बागडोर इनके हाथ में आएगी तो वह घर को संभालने में कितना सफल होते हैं और उनकी कप्तानी में घर में क्या-क्या तमाशा देखने को मिलते हैं।