Bigg Boss 15- वोटिंग पॉल में टॉप पर उमर, ये कंटेस्टेंट हो सकता है घर से बेघर
(PC- Instagram)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
01 Dec 2025 01:18 PM
Bigg Boss 15- टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के घर में इस हफ्ते जमकर हंगामा देखने को मिला। नॉमिनेशन प्रक्रिया में हुई जमकर तकरार के बाद जो सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए उनमें उमर रियाज (Umar Riyaz), मायशा अय्यर (Maysha Iyyar), लिशान सहगल (Lishan sahagal), निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) व सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) का नाम शामिल है। अब सवाल यह उठता है कि इस हफ्ते कौन सा सदस्य घर से बेघर होगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें बिग बॉस की ट्रेडिंग वोटिंग पोल में जो कंटेस्टेंट टॉप पर है वह है उमर रियाज। वही वोटिंग पोल में जो सदस्य सबसे नीचे है, वह सिंबा नागपाल। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस हफ्ते सिंबा नागपाल घर से बेघर हो सकते हैं। लेकिन जिस तरह से इस बार यह शो कंटेस्टेंट को लेकर बायस्ड हो रहा है ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि क्या वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक कंटेस्टेंट को बाहर किया जाएगा या नहीं।
अगर वोटिंग पोल की बात करें तो 51% वोटों के साथ उमर रियाज (Umar Riaz) टॉप पर हैं। दूसरे स्थान पर निशांत भट्ट (20%), इसके बाद मायशा अय्यर (15%), फिर लिशान सहगल (9%) और सबसे आखिरी में सिंबा नागपाल (5%) है। ऐसे में शो के नियम के मुताबिक सिंबा को इस हफ्ते घर से बेघर होना चाहिए।