Bigg Boss 15- इस कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे सलमान खान
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
01 Dec 2025 08:20 PM
Bigg Boss 15–बिग बॉस के 15वें सीजन का पहला वीकेंड का वार आज प्रसारित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को इस सीजन का प्रीमियर हुआ था। अभिनेता सलमान खान की होस्टिंग के साथ इस सीजन के 15 कंटेस्टेंट ने घर के अंदर प्रवेश किया।
पूरे हफ्ते घर वालों का भरपूर ड्रामा देखने को मिला। प्यार से लेकर तकरार तक हर तरह के रंग देखने को मिले। एक तरफ जहां प्रतीक सहजपाल ने जंगल वासियों के नाक में दम किया वहीं दूसरी तरफ इशान और मायशा की बढ़ती नजदीकियों ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इमोशन व एग्रेशन से भरा हुआ यह सप्ताह कैसे बीत गया पता ही नहीं चला और देखते ही देखते पहला वीकेंड का वार आ गया। जी हां वीकेंड का वार जिसका बिग बॉस (Bigg Boss 15) के फैंस को बेसब्री से रहता है इंतजार।
हफ्ते भर के ड्रामे के बाद फैंस यह देखने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं कि वीकेंड के बार पर सलमान खान किसकी क्लास लगाएंगे और किसकी तारीफों के पुल बंधेंगे। बिग बॉस के 15वे (Bigg Boss 15) सीजन का पहला वीकेंड का वार बहुत ही रोमांचक रहने वाला है। खबरों की माने तो सलमान खान (Salman Khan) प्रतीक सहजपाल (Prateek sahajpal) की क्लास लगाते नजर आएंगे।
अगर बात करें एलिमिनेशन की तो ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंटेस्टेंट साहिल श्रॉफ (Sahil Shroff) पहले ही हफ्ते घर से बेघर हो सकते हैं। वोटिंग पोल में साहिल अब तक सबसे नीचे चल रहे हैं, वही सेकंड लास्ट पोजीशन पर ईशान सहगल हैं। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि साहिल श्रॉफ घर से बेघर हो सकते हैं। वहीं अगर बात करें वोटिंग पोल पर सबसे टॉप पोजीशन पर बैठे कंटेस्टेंट की तो आप सब को यह जानकर हैरानी होगी कि इस समय टॉप पर उमर रियाज (Umar Riyaz) है। इस हफ्ते की वोटिंग में उमर रियाज को सबसे अधिक वोट मिले हैं
जानकारी के लिए आपको बता दें जय भानुशाली (Jai Bhanushali) और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई एक लड़ाई की वजह से प्रतीक ने घर के कांच तोड़ दिए थे। जिसका खामियाजा पूरे जंगल वासियों को भुगतना पड़ा था और इसके चलते प्रतीक, शमिता और निशान को छोड़कर सारे घर वाले इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली प्रक्रिया के लिये नॉमिनेट हो गए थे।