Bigg Boss 16 Exclusive- घर से बेघर हुई श्रीजिता डे
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:38 AM
Bigg Boss 16 Exclusive Sreejita De Eviction-टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का ये सीजन काफी पॉपुलर हो रहा है। पिछले दो सीजन लगातार फ्लॉप होने के बाद इस सीजन में मेकर्स काफी सारे बदलाव लेकर आए हैं। पहले दिन से ही शो मे रोज नया धमाल देखने को मिल रहा है।
बिग बॉस के 16वें सीजन का यह दूसरा हफ्ता चल रहा है। आज फ्राइडे का वार एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है जिसमें कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर के पिता शालीन भनोट पर भड़कते नजर आ रहे हैं। अब इस वीकेंड से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। और यह खबर है इविक्शन से जुड़ी हुई।
इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेट हुए थे वह है- शालीन भनोट (Shaleen Bhanot), श्रीजीता डे (Sreejita De), टीना दत्ता (Tina Dutta), एमसी स्टैन (MC Stan) व गोरी नागोरी (Gori Nagori)। अब सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि कंटेस्टेंट सृजिता डे (Sreejita De Eviction) का बिग बॉस का सफर इस हफ्ते खत्म हो जाएगा। जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक सृजिता इस सीजन में इविक्शन का शिकार होने वाली पहली सदस्य होंगी।