Bigg Boss 16- नागिन फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति होंगी इस साल की सबसे महंगी कंटेस्टेंट
भारत
चेतना मंच
27 Sep 2022 05:42 PM
Bigg Boss 16- टेलीविजन जगत का बेहद पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्सिल रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन अक्टूबर के पहले सप्ताह में ऑन एयर होने जा रहा है। इस सीजन के लिए कई बड़े सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया गया था। इस बार मेकर्स बिग बॉस में कई सारे बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार टेलीविजन जगत के कई पॉपुलर और चर्चित चेहरों को शो का हिस्सा बनाने का प्रयास किया गया है। इसी में से एक नाम है 'कुबूल है' और 'नागिन' जैसे टीवी सीरियल्स के जरिए टेलीविजन इंडस्ट्री में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली अभिनेत्री सुरभि ज्योति का।
सुरभि ज्योति टेलीविजन के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वेब सीरीज में भी इन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। अब सुरभि टेलीविजन जगत के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही हैं। सुरभि ज्योति (Surabhi Jyoti) इस सीजन की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन गई है। यह भी खबर सामने आ रही है कि सुरभी ज्योति इस सीजन (Surabhi Jyoti in Bigg Boss 16) की सबसे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगी। सुरभि ज्योति के अलावा जाने-माने टीवी अभिनेता शिविन नारंग (Shivin Narang) का नाम भी इस सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में सामने आया है।
बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16 Confirm contestant list) के सभी कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट अभी सामने नहीं आ पाई है। शो के होस्ट सलमान खान और कलर्स टीवी ने शो के प्रोमो का प्रोमो पहले ही जारी कर दिया है। 1 अक्टूबर 2022 से यह शो ऑन एयर हो जाएगा।