बिगबॉस 16 : विकास मनकतला ने की अर्चना गौतम पर ये जातिगत टिप्पणी , NCSC ने भेजा बिग बॉस 16 मेकर्स को नोटिस
भारत
चेतना मंच
30 Dec 2022 07:34 PM
सलमान खान के शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट विकास मनकतला ने दूसरी कंटेस्टेंट अर्चना गौतम पर जातिगत टिप्पणी कर दी है। जिसके चलते राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के बिग बॉस के मेकर्स को नोटिस भेजा है।
बिग बॉस एक ऐसा शो है जो हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। कभी शो में जारी प्यार मोहब्बत खबरों की वजह से तो कभी लड़ाई झगडे की वजह से। लेकिन इस बार बिग बॉस 16 में बात हद से आगे बढ़ गयी। शो के कंटेस्टेंट विकास मनकतला ने दूसरी कंटेस्टेंट अर्चना गौतम पर जातिगत टिप्पणी कर दी है। जिसके चलते राष्ट्रिय अनुसूचित जनजाति आयोग ने बिग बॉस के मेकर्स को नोटिस भेजा है।
दरअसल कंटेस्टेंट विकास मनकतला ने दूसरी कंटेस्टेंट अर्चना गौतम को नीची जाति के लोग कहा है जो कि एक दंडनीय अपराध है।