Bigg Boss 16 - प्रियंका चहर चौधरी ने जीता 'Face of Season' खिताब
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:07 AM
Bigg Boss 16- टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) इन दिनों बिग बॉस 16 में खूब धमाल मचा रही है। पहले दिन से ही प्रियंका ने शो में अपनी पकड़ बना ली है। नतीजन वह इस सीजन की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बनकर सामने आई है।
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) का बेबाकपन दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। सबसे खास बात यह है कि इनके फैंस के साथ साथ टीवी इंडस्ट्री के कुछ बड़े सितारे भी इनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। रियलिटी शो बिग बॉस के पिछले सीजन के कंटेस्टेंट रह चुके सेलिब्रिटीज ने भी प्रियंका को सपोर्ट किया है।
शहनाज गिल से लेकर ऊर्फी जावेद तक ने प्रियंका के हाथों में बिग बॉस की ट्रॉफी देखने की इच्छा जाहिर की है। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने में प्रियंका चाहर चौधरी सफल होती है या नहीं, यह तो देखने वाली बात होगी। फिलहाल उन्होंने एक बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है।
'माय ग्लैम फेस ऑफ़ द सीजन ' कांटेक्ट में हर हफ्ते टॉप पोजीशन पर बनी रह कर प्रियंका ने माईग्लेम फेस ऑफ द सीजन (MyGlam Face of the season) का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) के चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।