बिग बॉस 16 में सबको पीछे कर अब्दु रोज़िक बने नए कैप्टन , साजिद खान से भिड़ गयीं प्रियंका चाहर चौधरी
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 12:38 AM
बिग बॉस 16 में इस हफ्ते कैप्टेंसी की गद्दी अब्दु रोज़िक को मिल गयी है। कैप्टेंसी टास्क में अब्दु रोज़िक का सामना प्रियंका चाहर चौधरी। सोशल मीडिया पर इस टास्क का प्रोमो भी सामने आया है।
टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस खूब चर्चा बटोर रहा है। इस सीजन में 13 हफ्ते बीत चुके हैं और अब शो में हर किसी की नज़र इसके फिनाले पर है जिसमें कोई एक कंटेस्टेंट विजेता होगा। इसीलिए शो में अब हर कंटेस्टेंट एक दूसरे से लड़ता झगड़ता नज़र आ रहा है।
आपको बता दे कि बीते हफ्ते शिव ठाकरे शो के कैप्टन बने थे लेकिन इस हफ्ते अब्दु रोज़िक को शो का कैप्टन बना दिया गया है। दरअसल शो के कंटेस्टेंट साजिद खान , अब्दु रोज़िक को कैप्टन बनाने के पक्ष में थे इसलिए प्रियंका चाहर चौधरी उनसे भिड़ भी गयीं।