Big Boss 16: बिग बॉस के घर से साजिद खान की इस खास अंदाज़ में हुई विदाई
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:05 PM
रियलिटी शो Big Boss से साजिद खान बाहर हो गए हैं , यह बात हाल ही में आये प्रोमो में पता चली है।
Big Boss 16 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस के फैंस के लिए ये हफ्ता थोड़ा शॉकिंग रहा। पहले श्रीजिता डे(Shreejita De) शो से बाहर हो गयीं और फिर अब्दु रोज़िक ने अचानक एग्जिट करके सबको हैरान कर दिया. और अब साजिद खान की भी बिग बॉस के घर से विदाई हो गयी है। साजिद खान के जाने से घर वाले काफी उदास हो गए हैं। लेटेस्ट प्रोमो में बिग बॉस ने खास अंदाज़ में साजिद खान( Sazid Khan) को विदाई दी , जिससे उनकी आँखों में आंसू आ गए।