Bigg Boss 16- सुम्बुल तौकीर के पिता ने लगाई शालीन को फटकार, बेटी को दिखाया शालीन का असली चेहरा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:42 PM
Bigg Boss 16- बिग बॉस 16 के दूसरे फ्राईडे के वार का एपिसोड आज टेलीकास्ट किया जाएगा। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो में कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर (Sumbul Tauqeer Father at Shaleen Bhanot) के पापा शालीन भनोट को फटकार लगाते नजर आए हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें टेलीविजन का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का यह सीजन काफी धमाकेदार साबित हो रहा है। 16 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ यह सफर दूसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। हर एपिसोड में कुछ न कुछ नया और धमाकेदार देखने को मिल रहा है। हर सीजन की तरह इस बार भी कुछ कंटेस्टेंट अपनी दोस्ती और कुछ अपनी दुश्मनी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोस्ती के रूप में जो सबसे पहला नाम सामने आया है वह है शालीन भनोट और सुम्बुल तौकीर का।
पहले दिन से ही शालीन और सुम्बुल तौकीर के बीच बढ़ती नजदीकियों ने सबका ध्यान खींचा है। हालांकि शालीन और सुम्बुल तौकीर दोनों एक दूसरे को अपना दोस्त बताते हैं, लेकिन इन दोनों की नजदीकियां देखते हुए घर में इनके रिश्ते को लेकर बातें होने लगी है। एक तरफ जहां सुम्बुल तौकीर और शालीन भनोट एक दूसरे के करीब आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पिछले 2 दिनों से टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच भी नजदीकियां बढ़ने लगी है। ऐसे में बिग बॉस के घर में एक ट्रायो सा बनता दिखाई देने लगा है। जिसने सबको कन्फ्यूजन में डाल दिया है कि आखिर इनके रिलेशनशिप स्टेटस है क्या।
इसी बीच अब फ्राइडे के वार का जो प्रोमो सामने आया है उसमें सुम्बुल तौकीर के पिता शालीन भनोट को फटकार लगाते नजर आए हैं। सेट पर पहुंचे अभिनेत्री के पिता वीडियो में अपनी बेटी से कहते दिखाई दे रहे हैं कि- "तुम जितनी प्योर हो उसे देख कर मुझे बहुत डर लगने लगा है। बेटा तू देख ले दुनिया कैसी है।' सुम्बुल से यह बातें करते हुए उनकी आंखें नम हो जाती हैं। वही आगे वह शालीन पर बरसते हुए कहते हैं कि -'शालीन जब यह तुमसे मिली थी तब प्योर हार्ट की थी। लेकिन मुझे तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। तुमने क्या किया तुमने इसका तमाशा बना दिया'। इसके बाद वह अपनी बेटी को सचेत करते हुए कहते हैं कि -'सुम्बुल तुम देख नहीं रही हो कि किस तरह तुम्हारा इस्तेमाल किया जाता है।'