Bigg Boss 16 Update- इविक्शन के बाद घर में री-एंट्री लेंगी अर्चना गौतम
भारत
चेतना मंच
10 Nov 2022 06:13 PM
Archana Gautam in BB House- कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो बिग बॉस का सोलहवां सीजन काफी धमाकेदार साबित हो रहा है। इस सीजन में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। पिछले एपिसोड में घर के अंदर दो कंटेस्टेंट शिव ठाकरे और अर्चना गौतम (Archana Gautam and Shiv Thakare fight) के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली। बात इतनी बढ़ गई कि ये फिजिकल फाइट में तब्दील हो गई। अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे का गला पकड़ लिया।
अर्चना गौतम की इस हरकत की वजह से सभी घरवाले इनके खिलाफ हो गए और उन्हें बीबी हाउस से बाहर करने की मांग करने लगे। बिग बॉस ने जब शिव ठाकरे से अर्चना गौतम की इविक्शन को लेकर आखरी निर्णय पूछा तो, शिव ने अर्चना को घर से बाहर निकाले जाने की बात की। नतीजन अर्चना गौतम को शो से बाहर कर दिया गया।
जबसे अर्चना गौतम शो से बाहर हुई है सोशल मीडिया पर लगातार #कमबैक अर्चना ट्रेंड कर रहा है। अर्चना गौतम इस सीजन की इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट थी, जो शो को अच्छा खासा कंटेंट दे रही थी। ऐसे में इनके शो से बाहर हो जाने पर कहीं ना कहीं शो की टीआरपी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। शायद यही वजह है कि मेकर्स एक बार फिर अर्चना गौतम (Archana Gautam Comebck to bb house) को शो में वापस ले आने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक अर्चना गौतम शो में में री-एंट्री करेंगी।