Bigg Boss 16 Update- गोरी नागोरी घर से हुई एलिमिनेट!
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:16 AM
Bigg Boss 16 Update- रियलिटी शो बिग बॉस से जुड़ा जो नया अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक कंटेस्टेंट्स गोरी नागोरी (Gori Nagori) इस बार घर से बेघर हो रही है।
गौरतलब है इस बार रियलिटी शो बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान, गोरी नागोरी और प्रियंका चहर चौधरी नॉमिनेट हुए थे। अब खबर सामने आ रही है कि गोरी नागोरी (Gori Nagori eliminate) इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएगी।
हरियाणा की शकीरा कहे जाने वाली गोरी नागोरी (Gori Nagori in BB House) ने जब बीबी हाउस में एंट्री ली थी उस समय वो काफी शांत थी। लेकिन धीरे धीरे वो गेम में खुलने लगी थी। ऐसे में अचानक उनके एलिमिनेशन की खबर आना कुछ कुछ शॉकिंग है। लेकिन बिग बॉस फैन पेज से जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक इस हफ्ते गोरी ही घर से एलिमिनेट होंगी। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है वो तो आज का एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।