बिग बॉस 16: खत्म हुआ विकास मनकतला का सफर , हुए शो से बाहर
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:40 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:40 AM
विकास मनकतला बिग बॉस हाउस में वाइल्ड कार्ड एंट्री से आये थे लेकिन वो पहले दिन ही शो के कई कंटेस्टेंट्स के साथ में पंगा लेते हुए दिखाई दिए। वहीं अब यह खबर आ रही है कि विकास मनकतला इस शो से बाहर हो चुके हैं। विकास के बाहर जाने पर उनके कई फैंस नाखुश नज़र आ रहे हैं।
इस हफ्ते बिग बॉस के घर से विकास बाहर हो गए हैं। विकास ने शो में बड़े बड़े दावे करके एंट्री ली थी। हालाँकि इन बड़े बड़े दावों के साथ वो शो में फिनाले में अपनी जगह नहीं बना पाए। चर्चा है कि शो में विकास का सफर खत्म हो गया है।
विकास मानकतला शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री से आये थे। शो के पहले दिन ही वो बिग बॉस हाउस में कई सदस्यों से पंगा लेते दिखाई दिए। विकास का बर्ताव देख कर फैंस ने उन्हें शालीन भनोट 2.0 बताया।
पहले से ही ऐसा माना जा रहा था कि वो वीकेंड के वार में घर से बाहर हो सकते हैं और ऐसा ही हुआ। विकास के बाहर आने के बाद निम्रत कौर , शालीन भनोट , टीना दत्ता , प्रियंका चौधरी , श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा शो में सुरक्षित रहे।