Bigg Boss 16 Winner- एमसी स्टैन बने बिग बॉस 16 के विजेता
Bigg Boss 16 Winner
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:02 AM
Bigg Boss 16 Winner- एमसी स्टैन (MC Stan) ने जीत लिया इस सीजन के विनर का खिताब। पांच महीने के सफर को पूरा कर सबको पीछे छोड़ते हुए अब चमचमाती ट्रॉफी लेकर जाएंगे अपने घर।
जानकारी के लिए आपको बता दे निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahulwalia), प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary), शिव ठाकरे (Shiv Thakare), अर्चना गौतम (Archana Gautam), शालीन भनोट (Shaleen Bhanot), एमसी स्टैन (MC Stan) इस सीजन के टॉप 6 कंटेस्टेंट बन फिनाले वीक में पहुंचे थे। इसके बाद मिड वीक इविक्शन में निमृत कौर अहलूवालिया घर से बेघर हो गई, और प्रियंका, शिव, अर्चना, शालीन और एमसी स्टैन इस सीजन के 5 फाइनलिस्ट बने। अब 5 फाइनलिस्ट की रेस में सबको पीछे छोड़ दर्शको का सबसे ज्यादा वोट पाकर एमसी स्टैन (MC Stan) इस सीजन के विनर (Bigg Boss 16 Winner)बन चुके हैं। जबकि सीजन के टॉप 2 में अपनी जगह बना कर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने फर्स्ट रनर अप (First Runner up) का खिताब हासिल किया है। और प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) सेकंड रनर अप बनी हैं।
Bigg Boss 16 Winner -
काफी उतार चढ़ाव भरा रहा बिग बॉस का ये सीजन-
बिग बॉस का यह सीजन (Bigg Boss 16) काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। 16 सदस्यों के साथ शुरू हुए बिग बॉस के इस सीजन में, कई नामी चेहरों ने कंटेस्टेंट के रूप में घर में प्रवेश लिया। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद खान, तथा तजाकिस्तान के गायक अब्दु रोज़िक की बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री काफी दिलचस्प रही। इसके साथ ही जैसा शो शुरू होने से पहले ही कहा गया था कि इस बार बिग बॉस खुद गेम खेलेंगे। पूरे सीजन में यह देखने को भी मिला। कभी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए, तो कभी एक दूसरे की पोल खोलते हुए, बिग बॉस के नए रूप ने भी इस सीजन में दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। बिग बॉस का यह सीजन सुपर डुपर हिट रहा।
यूं तो हर सीजन में बिग बॉस के घर के अंदर अलग-अलग ग्रुप बन जाते हैं। लेकिन यह सीजन इस वजह से खास रहा, क्योंकि इस सीजन में ग्रुप तो एक ही बना जिसे मंडली का नाम दिया गया, बाकी सभी कंटेस्टेंट कभी मंडली का हिस्सा बने तो कभी अकेले ही लड़ाई लड़ी। फिलहाल आखिरी में मंडली के 2 सदस्य शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और एमसी स्टैंन (MC Stan) तथा बाकी सदस्यों में से 3 लोग प्रियंका चेहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary), शालीन भनोट (Shaleen Bhanot) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) सीजन के 5 फाइनलिस्ट बने।
इन पांचों फाइनलिस्ट में से अब एमसी स्टैन ने सीजन का खिताब अपने नाम कर दर्शकों का इंतजार खत्म कर दिया है और इस तरह से बिग बॉस 16 को मिली सफलता, और इसकी ट्रॉफी का हकदार।