बिग बॉस 17 : कप्तान बनते ही अंकिता लोखण्डे की हुई विक्की से जबरदस्त भिड़ंत
भड़की अंकिता ने पति विक्की को 'जलकुकड़ा' और ‘गधा’ कहा
Bigg Boss 17
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:45 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:45 AM
Bigg Boss 17 : अंकिता लोखण्डे बिग बॉस 17 के घर की नई कप्तान घोषित कर दी गई हैं। कप्तान बनते ही उनकी भिड़ंत पति विक्की संग हो गई । भड़की अंकिता ने पति विक्की को 'जलकुकड़ा' और ‘गधा’ तक कह दिया।
कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के घर अंकिता लोखंडे दूसरी महिला कप्तान बन चुकी हैं। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा सहित नील भट्ट और रिंकु धवन को घर के बाहर कर दिया गया है। फेमस ब्लॉगर अनुराग डोभाल को इसी हफ्ते मेकर्स द्वारा इविक्ट किया था। अनुराग के फेंस को इस इविक्शन से गहरा झटका लगा है। इन सब के बीच बिग बॉस के घर कैप्टेंसी टास्क को लेकर सभी कन्टेस्टन्ट में जंग जारी थी। जिसके बीच सभी में खूब लड़ाइयाँ भी हुई। एक तरफ घर में लगातार कमजोर पड़ रहे अभिषेक कुमार ने टास्क को लेकर खूब धमाल मचाया था, तो वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे भी टास्क में डटी रहीं और बिग बॉस 17 की अगली कैप्टेसी अपने नाम कर ली है। जिससे अभिषेक बेहद परेशान हो गए हैं और उनकी शामत आ गई है।
कप्तान बनते ही पति विक्की संग हुई भिड़ंत
इंडिया फोरम की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार टेलिविज़न की दुनिया में अपने दम पर अपना नाम बनाने वाली और टेलिविज़न के बेहद पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' की फेम अंकिता लोखंडे को बिग बॉस के द्वारा घर का नया कप्तान बना दिया गया है। और आने वाले Bigg Boss 17 एपिसोड में कप्तान का ताज अपने नाम करते वाली अंकिता की भिड़ंत पति विक्की जैन संग हुई है। बिग बॉस के घर अक्सर अंकिता और विक्की के बीच किसी ने किसी बात को लेकर नोंक-झोंक होती रहती है। ऐसे में एक बार फिर दोनों पति-पत्नी की तकरार होगी। घर की नई कप्तान बनने के बाद अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के पास घर की ड्यूटी को लेकर जाती दिखेंगी जिसमें विक्की, अंकिता को नज़रंदाज़ करते दिख रहे हैं। जिस पर गुस्साई अंकिता कहती हैं, ‘आप कैप्टन की इज्जत कीजिए’ जिसके जवाब में विक्की कहते हैं, 'कैप्टन की इज्जत कैप्टन के बर्ताव पर होती है, तू करती क्या है? तुझे आता क्या है।? पति से ऐसा सुनकर भड़की अंकिता उनपर अपना निशाना साधते हुए पूछती हैं, 'तू क्या करता है? तुझे क्या आता है? जलता रहता है हमेशा।' और उन्हें गुस्से में 'गधा' बोलती हुई 'जलकुकड़ा' का टैग देती हैं।
अंकिता की कप्तानी से चिढ़ी मनारा चोपड़ा
Bigg Boss 17 में अंकिता से पहले ईशा मालवीय और मुन्नवर फारूकी घर के कप्तान रह चुके हैं। बिग बॉस 17 के घर कप्तान का ताज अंकिता लोखण्डे को मिलते ही मनारा चोपड़ा उनसे काफी चिढ़ी हुई हैं। और वो अपने सबसे खास दोस्त फारुकी पर निशाना साधती दिखेंगी। पिछली रात ही मेकर्स द्वारा आने वाले एपिसोड का प्रोमो दिखा दिया गया था। जिसमें मुनव्वर और मनारा के बीच का झगड़ा अलग ही स्तर पर जा पँहुचा है। दरअसल जब से बिग बॉस के घर आयशा खान की एंट्री हुई है तब से ही मनारा और मुनव्वर की दोस्ती में तकरार आ गई है। लेकिन इस बार मनारा चोपड़ा दोस्ती का लिहाज ना करती हुई फारूकी को कहेंगी कि वो अपनी जिंदगी में कभी यह नहीं चाहेंगी कि मुनव्वर फारुकी बिग बॉस के विनर बने।