हंसी के ठहाकों से गूंजेगा बिग बॉस 19 का घर, कपिल शर्मा शो के इस स्टार की एंट्री तय?
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:54 PM
सलमान खान के शो में लगेगा कॉमेडी का तड़का: टीवी का सबसे फेमस और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर सुर्खियों में है। हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है कि आखिर घर में कौन-कौन कंटेस्टेंट नजर आएंगे। इस सीजन की सबसे बड़ी चर्चा कपिल शर्मा शो के पॉपुलर कॉमेडियन अली असगर को लेकर है, जिन्हें लोग शो में 'दादी' के किरदार से पहचानते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने उन्हें शो में एंट्री के लिए अप्रोच किया है और इसके बदले में अच्छी-खासी फीस देने की तैयारी है।
अली असगर की एंट्री से बढ़ेगा मजा
अली असगर ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अनोखे किरदारों से टीवी दर्शकों का दिल जीता है। अगर वह बिग बॉस के घर में एंट्री करते हैं, तो दर्शकों को उनकी पर्सनल लाइफ और रियल पर्सनैलिटी के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी घर के माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बनाए रखेगी। हालांकि अभी अली असगर के शो में एंट्री करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कई पॉपुलर नाम भी हैं लाइन में
अली असगर के अलावा इस सीजन में सपना चौधरी, संभावना सेठ, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह, मुनमुन दत्ता, शैलेश लोढ़ा, सिंगर अमाल मलिक, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या और कई चर्चित नामों के भी आने की चर्चा है। इस बार शो में एक्स कंटेस्टेंट की एंट्री का भी प्लान है, जिससे घर के अंदर का माहौल और भी इंटेंस और एंटरटेनिंग होगा।
24 अगस्त से शुरू होगा धमाल
‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होगा और इसे जियो हॉटस्टार के साथ-साथ कलर्स टीवी पर भी देखा जा सकेगा। सलमान खान के होस्ट करने के अंदाज, चुनिंदा कंटेस्टेंट और जबरदस्त ट्विस्ट्स के साथ यह सीजन दर्शकों के लिए एक बार फिर एंटरटेनमेंट का फुल डोज बनने वाला है।
ओ तेरी! 15,000 राखियों से सजे Khan Sir, बहनों को दिया जबरदस्त गिफ्ट