गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर से लेकर सोशल मीडिया स्टार तक, ये होंगे 'बिग बॉस 19' के चेहरे!
भारत
चेतना मंच
18 Aug 2025 12:37 PM
बिग बॉस 19 का आगाज़ इस बार और भी ज़्यादा धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान के होस्टिंग वाले इस शो को लेकर फैन्स लंबे वक्त से इंतज़ार कर रहे हैं। शो का प्रीमियर 24 अगस्त से ऑन एयर होगा और इससे पहले ही कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट सामने आने लगी है। इस बार के सीजन में टीवी स्टार्स, बॉलीवुड एक्टर्स, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यहां तक कि एक लॉयर तक को एंट्री मिलने की चर्चा है।
जीशान कादरी की एंट्री पक्की!
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ को लिखने वाले और उसमें शानदार एक्टिंग करने वाले जीशान कादरी इस बार बिग बॉस हाउस का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जीशान ने फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखकर और अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के बीच खास पहचान बनाई थी। इसके अलावा वे ‘बिच्छू का खेल’ और ‘यॉर ऑनर 2’ जैसी वेब सीरीज़ में भी नज़र आ चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में उनकी स्क्रिप्टिंग और रियल लाइफ गेम कैसी होगी।
सोशल एक्टिविस्ट अतुल किशन शर्मा भी होंगे शामिल
शो के लिए दूसरा कंफर्म नाम है अतुल किशन शर्मा। वह एक जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट और प्रोड्यूसर हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले सीजन यानी बिग बॉस 18 के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी वजह से वे हिस्सा नहीं ले पाए। इस बार वे सलमान खान के इस शो में नजर आने वाले हैं। अतुल का इवेंट ऑर्गेनाइजेशन बिज़नेस ‘किशन इवेंट्स’ हरियाणा की सबसे बड़ी कंपनियों में गिना जाता है।
तान्या मित्तल भी होंगी घर का हिस्सा
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और उद्यमी तान्या मित्तल भी बिग बॉस 19 का हिस्सा बनेंगी। तान्या उस वक्त चर्चा में आई थीं जब प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मची थी। उस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि आसपास के लोगों की मदद भी की थी। उनकी यही बहादुरी और सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी उन्हें बिग बॉस हाउस तक ले आई है।
लॉयर अली काशिफ खान की एंट्री
बिग बॉस के पिछले कुछ सीजन्स में वकील कंटेस्टेंट्स ने काफी चर्चा बटोरी थी। इस बार सीजन 19 में फेमस लॉयर अली काशिफ खान की एंट्री कंफर्म बताई जा रही है। माना जा रहा है कि उनके आने से घर के विवाद और बहस और भी दिलचस्प हो सकते हैं।
इन नामों पर भी लगी मुहर
कंफर्म कंटेस्टेंट्स की इस लिस्ट में और भी चर्चित चेहरे शामिल हैं। इनमें अशनूर कौर, बसीर अली, गौरव खन्ना, शफक नाज, नयनदीप रक्षित, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर का नाम भी शामिल है। ऐसे में साफ है कि इस बार बिग बॉस का सीजन बेहद विविध और एंटरटेनिंग होने वाला है।
24 अगस्त से होगा धमाकेदार आगाज़
बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को होने जा रहा है। सलमान खान की मौजूदगी और इन नए चेहरों की एंट्री से शो का मज़ा और भी बढ़ने वाला है। अब फैन्स को बस इंतज़ार है कि कौन बिग बॉस हाउस में अपनी पर्सनैलिटी और स्ट्रेटेजी से दर्शकों का दिल जीत पाएगा।
Bigg Boss 19 में होगी धांसू वापसी! दो एक्स कंटेस्टेंट फिर मचाएंगी धमाल