Bigg Boss 19 में एंट्री करेंगी इस फेमस क्रिकेटर की बहन, अब बदलेगा पूरा गेम!
भारत
RP Raghuvanshi
03 Oct 2025 10:21 AM
Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। हर दिन घर के अंदर नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, गुटबाजी और ड्रामा ने शो को और भी मजेदार बना दिया है। शो अपने छठे हफ्ते में पहुंच चुका है और अब इसमें होने वाली है एक ऐसी एंट्री, जो पूरे गेम का माहौल बदल देगी।
क्रिकेटर की बहन की होगी धमाकेदार एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में इंडियन क्रिकेट टीम के पॉपुलर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर को अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि मालती चाहर बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि उनकी एंट्री के समय खुद दीपक चाहर भी उन्हें शो में छोड़ने आएंगे।
वाइल्ड कार्ड एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा
तीन कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर कर दिया गया है, ऐसे में मेकर्स ने अब माहौल को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री का प्लान बनाया है। शहबाज बदेशा के बाद मालती चाहर का आना घरवालों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। फैंस भी इस खबर को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस का गुस्सा और घरवालों की हरकतें
हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि घर के सदस्य अपने माइक उतारने की धमकी देने लगे। इस पर गौरव खन्ना ने बिग बॉस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बिग बॉस गुस्से में बोले – “बात-बात पर माइक उतारने की धमकी आप किसे दे रहे हैं? यह अपनी धमकियां अपने पास ही रखें।” इस प्रोमो के बाद से ही फैंस में और ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है।