Bigg Boss 19: डबल इविक्शन में इन दो कंटेस्टेंट का पत्ता साफ, घर से हुए बेघर
भारत
RP Raghuvanshi
13 Sep 2025 09:32 AM
बिग बॉस 19 में डबल एविक्शन का झटका: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस हफ्ते का एपिसोड बेहद चौंकाने वाला रहा। शो शुरू होने के बाद से अब तक किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया गया था। लेकिन तीसरे हफ्ते आते-आते मेकर्स ने डबल इविक्शन कर सबको हैरान कर दिया।
चार कंटेस्टेंट्स थे नॉमिनेट
इस हफ्ते नॉमिनेशन में मृदुल तिवारी, नतालिया, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर का नाम शामिल था। दर्शकों को लग रहा था कि इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट घर से बाहर होगा, लेकिन अचानक हुए डबल इविक्शन ने सबको हिला दिया।
नतालिया और नगमा का सफर खत्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलैंड की मॉडल और एक्ट्रेस नतालिया और सोशल मीडिया स्टार नगमा मिराजकर को घर से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों को दर्शकों से सबसे कम वोट मिले। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन्हीं दो नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
क्यों नहीं चला नतालिया और नगमा का जादू
शो में नतालिया गेम प्लान और स्ट्रॉन्ग स्टैंड लेने में पिछड़ गईं। इसके अलावा उन्हें भाषा की समस्या का भी सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वे खुद को ठीक से पेश नहीं कर पाईं। वहीं नगमा भी घर के अंदर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं और जल्दी ही दर्शकों का दिल जीतने में असफल रहीं।
वीकेंड का वार में फराह खान की एंट्री
इस हफ्ते के वीकेंड का वार में दर्शकों को एक और सरप्राइज मिला। जहां हमेशा सलमान खान शो होस्ट करते हैं, वहीं इस बार उनकी जगह फिल्ममेकर फराह खान नजर आईं। दरअसल सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फराह ने शो को अलग अंदाज में होस्ट किया, जिसे देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।
\r\n\r\nदिशा पाटनी के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली हमले की जिम्मेदारी!","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/09/Picsart_25-09-13_09-28-15-081.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/09/Picsart_25-09-13_09-28-15-081.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-09-13T09:32:39+05:30","dateModified":"2025-09-13T09:32:39+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}