बिग बॉस 19 में टला बड़ा हादसा, इस कंटेस्टेंट की लापरवाही से खतरे में पड़ी सभी की जान!
भारत
RP Raghuvanshi
08 Sep 2025 08:41 AM
Bigg Boss 19 Accident: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। शो शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और घर में ड्रामा, तकरार और स्ट्रॉन्ग गेम प्लेयर सामने आने लगे हैं। लेकिन हाल ही में शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घर के एक कंटेस्टेंट की लापरवाही की वजह से सभी 16 कंटेस्टेंट की जान खतरे में पड़ गई।
गैस खुली छोड़ने से मच सकता था बड़ा हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर के एक सदस्य ने गलती से गैस खुली छोड़ दी, जो पूरी रात भर चालू रही। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाता तो यह छोटी सी लापरवाही बड़ा और खतरनाक हादसा बन सकती थी। इतना ही नहीं, इस घटना से न सिर्फ सभी कंटेस्टेंट की जान पर खतरा मंडरा रहा था, बल्कि पूरा सेट भी हादसे की चपेट में आ सकता था।
बसीर अली ने जताई नाराजगी
जब यह बात घरवालों के सामने आई तो कंटेस्टेंट बसीर अली बेहद नाराज हो गए। उन्होंने बाकी सदस्यों को उनकी लापरवाही के लिए जमकर फटकार लगाई। हालांकि, गनीमत रही कि किसी भी तरह का हादसा नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं।
बसीर को मिली खास पावर
इसी बीच, बिग बॉस ने बसीर अली को एक खास पावर भी दी है। इस पावर के तहत उन्हें एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचाने का अधिकार मिला। बसीर ने नेहल चुडासमा को सुरक्षित करने का फैसला लिया। अब नेहल आने वाले हफ्ते में नॉमिनेशन से पूरी तरह सुरक्षित हैं।
अभी तक नहीं आई आधिकारिक पुष्टि
हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह खबर सोशल मीडिया और लाइव फीड अपडेट्स पर तेजी से वायरल हो रही है। दर्शकों के बीच अब यही सवाल उठ रहा है कि आखिर सच क्या है और इस घटना को लेकर मेकर्स कब चुप्पी तोड़ेंगे।
\r\n\r\nबॉलीवुड एक्टर आशीष वारंग का निधन, सूर्यवंशी से सिम्बा तक निभाए थे यादगार रोल!","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/09/Picsart_25-09-08_08-33-54-132.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/09/Picsart_25-09-08_08-33-54-132.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-09-08T08:41:37+05:30","dateModified":"2025-09-08T08:41:37+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}