Bigg Boss 19 में होगी धांसू वापसी! दो एक्स कंटेस्टेंट फिर मचाएंगी धमाल
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:07 AM
बिग बॉस 19 का आगाज़ 24 अगस्त, 2025 से होने जा रहा है, और इस बार शो में देखने को मिलने वाला है पुराने और नए चेहरों का धमाकेदार कॉम्बिनेशन। शो के टीज़र ने पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है, और अब खबर है कि इस सीजन में दो पॉपुलर डांसर – सपना चौधरी और संभावना सेठ की वापसी हो सकती है।
सपना और संभावना की एंट्री की चर्चा
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस के मेकर्स ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और भोजपुरी डांसर संभावना सेठ को सीजन 19 के लिए अप्रोच किया है। ये दोनों पहले भी शो में नजर आ चुकी हैं – सपना बिग बॉस सीजन 11 में और संभावना सीजन 2 में। दोनों ही अपने बिंदास अंदाज और बेबाक व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। अब अगर ये दोनों वाकई वापसी करती हैं, तो बिग बॉस 19 में जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिल सकता है।
विवादों और संघर्षों से भरा सपना का सफर
सपना चौधरी सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि भोजपुरी, पंजाबी और हिंदी इंडस्ट्री में भी अपने डांस से फेमस हो चुकी हैं। लेकिन उनका सफर हमेशा आसान नहीं रहा। साल 2016 में गुरुग्राम के एक गांव में रागिनी गाने को लेकर उनके खिलाफ दलित विरोधी टिप्पणी का आरोप लगा, जिससे वो मानसिक तनाव में आ गईं। इस विवाद के बाद सपना ने आत्महत्या की कोशिश तक की थी। हालांकि उन्होंने उस मुश्किल दौर से बाहर निकलकर फिर से अपने करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
संभावना का दमदार अंदाज
संभावना सेठ भोजपुरी सिनेमा की जान मानी जाती हैं। वे कई रियलिटी शोज़ में हिस्सा ले चुकी हैं, और बिग बॉस के सीजन 2 में उनका झगड़ालू और फुल ड्रामा से भरा अंदाज आज भी दर्शकों को याद है। संभावना का एक्शन और रिएक्शन दोनों ही शो में तड़का लगाते हैं, और अब उनकी वापसी की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
पुराने और नए चेहरों की टक्कर
इस बार बिग बॉस 19 में न सिर्फ ये दो पॉपुलर डांसर नजर आ सकती हैं, बल्कि टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। चर्चाओं के अनुसार, इस बार शो में गुरुचरण सिंह, मुनमुन दत्ता, शैलेश लोढ़ा, अमाल मलिक, श्रद्धा आर्या, धीरज धूपर, राज कुंद्रा, राम कपूर, गौतमी कपूर, ममता कुलकर्णी जैसे नाम देखे जा सकते हैं। हालांकि अभी किसी की भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
पपाराजी की हिंदी रिक्वेस्ट पर भड़कीं काजोल, बोलीं-‘जिसे समझना है समझ ले…! वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा