बिग बॉस 19: सिर्फ टीवी और बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल, यूट्यूबर्स को बाहर का रास्ता
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:38 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:38 PM
Bigg Boss New Season: सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी फॉर्मेट में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं, जो शो को और भी खास बना देंगे। इस बार सबसे बड़ी खबर यह है कि शो में सिर्फ टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे ही हिस्सा लेंगे, जबकि यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बाहर कर दिया गया है।
क्या हुआ था शुरू में?
शो की शुरुआत को लेकर कुछ समय तक अनिश्चितता बनी रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोडक्शन टीम और चैनल के बीच कुछ मुद्दों के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल बिग बॉस 19 नहीं होगा। लेकिन अब सारी समस्याएं सुलझा ली गई हैं और शो ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है।
शो की लॉन्च डेट और प्रोमो शूट
सूत्रों की मानें तो बिग बॉस 19 की शुरुआत 30 जुलाई 2025 से हो सकती है। वहीं, सलमान खान जून के अंत तक शो का प्रोमो शूट कर सकते हैं। इस बार शो की अवधि भी बढ़ा दी गई है और यह लगभग 5.5 महीनों तक यानी जनवरी 2026 तक चलेगा।
नया फॉर्मेट: NO यूट्यूबर्स, NO सोशल मीडिया स्टार्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शो में इस बार केवल टीवी और फिल्मी सितारों को ही शामिल किया जाएगा। इसका मतलब है कि इस बार कोई भी यूट्यूबर या इंस्टाग्राम रील्स स्टार इस मंच पर नजर नहीं आएगा। शो की मेकिंग टीम का मानना है कि इस बदलाव से कंटेंट की गुणवत्ता और दर्शकों की रुचि में सकारात्मक बढ़ोतरी होगी।
OTT वर्जन हुआ रद्द
इस साल बिग बॉस OTT 4 को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब दर्शक केवल टीवी वर्जन का ही आनंद उठा पाएंगे, जो पूरे 5.5 महीने तक चलेगा।
इस सीज़न के लिए अब लोकप्रिय टीवी और बॉलीवुड सितारों से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बार के बदलावों ने शो के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि कौन-कौन से सितारे बिग बॉस 19 का हिस्सा बनते हैं और यह सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
Bollywood : तुम्हारा करियर बर्बाद हो जाएगा ‘ ऐसे एडल्ट कंटेंट मत करो