Bigg Boss 19 Top 5: अमाल और तान्या को जनता ने किया इग्नोर, ये 5 बने सबके फेवरेट!
भारत
RP Raghuvanshi
22 Sep 2025 09:15 AM
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 का चौथा हफ्ता पूरा होते ही कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो से जुड़ी खबरें देने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने हाल ही में एक ऑनलाइन पोल कराया था। इस पोल में दर्शकों ने अपने फेवरेट खिलाड़ियों को वोट किया और अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है।
अभिषेक बजाज बने नंबर वन
जनता की पसंद के आधार पर इस बार सबसे ऊपर नाम आया है अभिषेक बजाज का। हाल ही में घर के कप्तान बने अभिषेक ने अपनी एक्टिवनेस और स्ट्रॉन्ग गेमप्ले से फैंस का दिल जीता है। वहीं, बशीर अली ने भी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर दूसरे पायदान पर जगह बना ली है।
सरप्राइज एंट्री और गौरव खन्ना की किस्मत
सबसे चौंकाने वाली एंट्री रही फरहाना भट्ट की। पहले हफ्ते में घर से बाहर हो जाने के बावजूद उन्हें दर्शकों का इतना प्यार मिला कि वह सीधे तीसरे नंबर पर आ गईं। इसके अलावा गौरव खन्ना, जिनका गेम अब तक ज्यादा खास नहीं रहा, उन्होंने चौथी पोजिशन हासिल कर सबको हैरान कर दिया। टॉप 5 में आखिरी नाम रहा प्रणित मोरे का, जिन्हें दर्शकों ने पांचवां स्थान दिया है।
अमाल और तान्या को नहीं मिली जगह
दिलचस्प बात यह है कि अमाल मलिक और तान्या मित्तल जैसे दमदार कंटेस्टेंट्स को जनता ने टॉप 5 की लिस्ट में जगह नहीं दी। इसके अलावा जीशान कादरी, शहबाज बदेशा और नीलम गिरी जैसे खिलाड़ियों का नाम भी टॉप पोजिशन से बाहर रहा। इससे एक बार फिर साफ हो गया कि बिग बॉस 19 में सिर्फ कंटेंट देना ही काफी नहीं है, बल्कि दर्शकों का दिल जीतना ही असली खेल है।
हेरा फेरी का बाबूराव पहुंचा कोर्ट, कपिल-नेटफ्लिक्स पर गिरी 25 करोड़ की गाज!