BB19 Weekend Ka Vaar: आज सलमान खान इस सदस्य की लगाएंगे क्लास?
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:44 AM
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar का आज का एपिसोड दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है। बिग बॉस का शो हमेशा ही एंटरटेनमेंट और ड्रामा से भरा रहता है, लेकिन वीकेंड का वार एपिसोड सभी को सबसे ज्यादा रोमांचित करता है। वजह साफ है—यहां सलमान खान घरवालों की हफ्तेभर की क्लास भी लगाते हैं और उनके गेम की तारीफ भी करते हैं।
तान्या मित्तल की जमकर होगी तारीफ
इस हफ्ते शो की शुरुआत से ही तान्या मित्तल सुर्खियों में रही हैं। तान्या ने अपने एंटरटेनिंग अंदाज और समझदारी भरे गेम से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया है। यही वजह है कि आज वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान तान्या की जमकर तारीफ करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान उन्हें यह भी कहेंगे कि पहले ही हफ्ते उन्होंने सबसे ज्यादा एंटरटेन किया है और अपने आप को एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट साबित किया है।
इन कंटेस्टेंट्स पर गिरेगा सलमान का गुस्सा
जहां एक तरफ तान्या की तारीफ होगी, वहीं दूसरी तरफ दो सदस्यों पर सलमान खान का गुस्सा फूटेगा। इस लिस्ट में पहला नाम है बसीर अली का। शो के होस्ट सलमान उन्हें उनकी असली छवि दिखाने वाले हैं। वहीं म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर अमाल मलिक को भी सलमान की डांट सुननी पड़ेगी। हालांकि, अमाल के लिए एपिसोड में एक बड़ा सरप्राइज भी रखा गया है।
अमाल मलिक को मिलेगा स्पेशल सरप्राइज
गुस्से के साथ-साथ इस वीकेंड के वार एपिसोड में दर्शकों को एक इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिलेगा। सलमान खान शो में अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड को बुलाएंगे। उन्हें देखकर अमाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ये सरप्राइज न सिर्फ घर के माहौल को हल्का करेगा बल्कि दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा।
बिग बॉस 19 में किसकी होगी जीत?
बिग बॉस 19 अभी अपने शुरुआती हफ्तों में है और शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगना शुरू हो गया है। घर में टीवी स्टार्स से लेकर यूट्यूबर्स और सिंगर्स तक कई चर्चित चेहरे मौजूद हैं। ऐसे में हर एपिसोड के साथ शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में कौन सा कंटेस्टेंट दर्शकों के दिलों पर राज करेगा और किसकी बिग बॉस की जर्नी छोटी रह जाएगी।
‘मेरा भाई वकील’ गाने पर बवाल, Jolly LLB 3 के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला