Bigg Boss 15- कैप्टन निशांत द्वारा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किए गए घर के यह 8 सदस्य
Bigg Boss 15 (PC- Instagram)
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:18 AM
बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) टेलीविजन जगत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस का 15वा सीजन अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। सो के प्रीमियर के दौरान से ही यह शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे हैं। अब तक घर में खूब ड्रामा देखने को मिला। दो हिस्सो में बंटा बिग बॉस का यह घर एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है। कभी जंगल वासियों और मुख्य घर वालों के बीच हो रही भिड़ंत से दर्शकों का इंटरटेनमेंट हो रहा है। तो कभी जंगल वासी आपस में भिड़ जा रहे हैं।
बिग बॉस (Bigg Boss 15) के इस सीजन में प्यार, दोस्ती, दुश्मनी हर तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें पिछले दो हफ्तों की अपेक्षा यह हफ्ता और भी ज्यादा इंटरटेनमेंट लेकर आने वाला है। और इसकी शुरुआत कल कैप्टेंसी टास्क से हो चुकी है। कैप्टेंसी टास्क के लिए चुने गए तीन दावेदार निशांत, प्रतीक और जय में से निशांत ने यह टास्क जीतकर तीसरे हफ्ते की कैप्टेंसी अपने नाम कर ली है।
अब आज तीसरे हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होगी। इस बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया में बिग बॉस (Bigg Boss 15) नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। हर बार जहां नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरे घर वालों पर निर्भर करती थी। वहीं इस बार यह पूरी की पूरी प्रक्रिया सिर्फ घर के कप्तान पर निर्भर करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार की नॉमिनेशन प्रक्रिया में कप्तान निशांत के निर्णय के आधार पर घर के आठ सदस्य नॉमिनेट किए जाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक इस घर से बेघर होने के लिए कप्तान निशांत द्वारा जो सदस्य नॉमिनेट किए जाएंगे वो हैं - उमर रियाज, करण कुंद्रा, अफसाना खान, शमिता शेट्टी, मायशा अय्यर, ईशान सहगल, विशाल कोटियन व सिम्बा नागपाल। इस नॉमिनेशन प्रक्रिया के घर में बन रहे है रिश्तो में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। अब देखने वाली बात है यह है कि इस हफ्ते किसके बीच की बॉन्डिंग मजबूत होती है, और किसके बीच दूरियां बढ़ती हैं।