Bigg Boss Breaking- खुद को नुकसान पहुंचाने की वजह से अफसाना खान हुई घर से बाहर
Afsana Khan evicted from BB house (PC - Instagram)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
25 Nov 2025 10:22 AM
Bigg Boss 15- बिग बॉस के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि खुद को नुकसान पहुंचाने की वजह से अफसाना खान (Afsana Khan) को शो से बाहर कर दिया गया है।
लाइव फीड में देखने को मिला कि किसी बात को लेकर अफसाना खान (Afsana Khan) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के बीच बड़ी लड़ाई हो गई है। इस लड़ाई के बाद अफसाना खान ने खुद को चाकू से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इसी वजह से उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। अफसाना और शमिता की लड़ाई के बाद काफी देर तक अफ़साना लाइव फीड में नजर नहीं आई। ऐसे में दर्शकों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद इन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। लेकिन अब इस खबर की पुष्टि हो गई है कि अफसाना घर से बेघर हो चुकी है।
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में अफसाना और शमिता के बीच की यह पहली लड़ाई नहीं है। इससे पहले भी इन दोनों के बीच बड़ी लड़ाइयां हो चुकी हैं। यहां तक कि बात गाली गलौज तक भी पहुंच चुकी है। हालांकि पहली बार जब दोनों के बीच लड़ाई हुई थी तब से अफसाना ने जाकर शमिता से माफी मांगी थी, और बात वहीं पर खत्म हो गई थी। लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। इस बार अफसाना ने जो हरकत की है वो बिग बॉस के एक बड़े नियम का उल्लंघन है। जिसका खामियाजा इनको भुगतना पड़ा और इनका बिग बॉस का सफर खत्म हो गया।
अफसाना खान के इविक्शन के बाद अब घर में सिर्फ तीन फीमेल कंटेस्टेंट बची हुई हैं, और वो हैं शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), नेहा भसीन (Neha Bhaseen) और तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash)। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है, कि इस वीकेंड पर हो सकता है वाइल्ड कार्ड के रूप में दो फीमेल कंटेस्टेंट की एंट्री कराई जा सकती है। फीमेल कंटेस्टेंट के रूप में जो नाम सामने आ रहे हैं वो हैं दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal और डोनल बिष्ट (Donal Bisht) का। जानकारी के लिए आपको बता दें दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म की विनर रह चुकी है वहीं डोनल बिष्ट बिग बॉस सीजन 15 का ही हिस्सा रह चुकी है।