Bigg Boss Breaking- देश भर में फैल रहा कोरोना वायरस अब टेलीविजन जगत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के लिए संकट का विषय बन गया है। बिग बॉस के सेट से एक ब्रेकिंग न्यूज़ (Bigg Boss Breaking) सामने आई है। खबर आई है कि बिग बॉस के वॉइस अतुल कपूर (Atul Kapoor) कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेट पर इनके साथ मौजूद सभी सदस्यों का भी कोविड टेस्ट किया जा चुका है, हालांकि अभी रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट आने तक के लिए सभी सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
दमदार आवाज से पॉपुलर हुए हैं अतुल कपूर -
रियलिटी शो बिग बॉस में, बिग बॉस की आवाज के रूप में जिसे हम सालों से सुनते आ रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि अतुल कपूर (Atul Kapoor) है। इनकी दमदार आवाज के दीवाने ना केवल बिग बॉस के फैन है, बल्कि हर साल घर में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आने वाले सदस्य भी इनकी आवाज के दीवाने हो जाते हैं।
अतुल कपूर एक बेहद पॉपुलर वॉइस ओवर आर्टिस्ट है। बिग बॉस के अलावा इन्होंने कई फिल्मों और शो में अपनी आवाज दी है। अपनी दमदार आवाज के दम पर इन्होंने बेहद पॉपुलैरिटी हासिल की है। रियलिटी शो बिग बॉस में बिग बॉस को एक आवाज के रूप में जाना जाता है और वह आवाज है अतुल कपूर की।
Bigg Boss Update- शो को 5 हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया गया, अब इस दिन होगा फाइनल
अतुल कपूर (Atul Kapoor) के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आने से बिग बॉस के फैंस को बड़ा झटका लगा है। लोग इनके जल्द रिकवर होने की कामना कर रहे हैं।