Bigg Boss latest update- बिग बॉस के सेट से जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यो में से मायशा अय्यर का सफर बिग बॉस के घर में खत्म हो जाएगा।
लाइव फीड के माध्यम से जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मायशा (Maysha Iyer) घर से बेघर हो चुकी हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस बार की नॉमिनेशन प्रक्रिया में उमर रियाज, निशांत भट्ट, लिशान सहगल, मायशा अय्यर व सिंबा नागपाल नॉमिनेट हुए थे। वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक सिंबा नागपाल सबसे नीचे चल रहे थे। लेकिन अब खबर सामने आई है कि मायशा को घर से बेघर कर दिया गया है।
अगर बात करें बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में मायशा के सफर के बारे में तो, मायशा ने अब तक कोई खास गेम नहीं खेला है। शो में सिर्फ लिशान के साथ लव एंगल क्रिएट करने के अलावा मायशा का कोई खास योगदान देखने को नहीं मिल रहा था। ऐसे में यदि वाकई में मायशा घर से बेघर हो जाती हैं तो ये कोई हैरान होने वाली बात नहीं है।