Bigg Boss Finale- बिग बॉस के फिनाले में नजर आएंगे शो के विनर रह चुके ये सितारे
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 04:01 PM
Bigg Boss Finale- बिग बॉस के 15वा सीजन अपने आखिरी हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह से शुरू हुआ यह शो लगभग 4 महीने का सफर पूरा करके अब फिनाले के करीब पहुंच चुका है। अब 29 और 30 जनवरी को इसका फाइनल होना तय हुआ है।
काफी उतार चढ़ाव भरा रहा यह सीजन-
बिग बॉस के इस सीजन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 16 सदस्यों के साथ शुरू हुए इस सीजन में कई और सदस्य वाइल्ड कार्ड के रूप में जुड़े। लगभग 4 महीने का सफर पूरा करके, और रेस में घर के अन्य सदस्यों को पीछे छोड़कर जो सदस्य फाइनल वीक (Bigg Boss Finale week) में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं- वह है करण कुंद्रा (Karan Kundra), राखी सावंत (Rakhi Sawant), रश्मि देसाई (Rashmi Desai), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), निशांत भट्ट (Nishant Bhatt), प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) और तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash)। देखने वाली बात यह होगी कि इन सदस्यों में से बिग बॉस के विनर (Bigg Boss 15 Winner) का ताज किसके सिर पर सजता है।
UP NHM में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
फिनाले में धमाल मचाएंगे शो के विनर रह चुके ये सितारे -
बिग बॉस के 15वें सीजन के विनर का ताज किसके सिर पर सजेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल हम जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार का फिनाले (Bigg Boss Finale) काफी मनोरंजक रहने वाला है। सबसे खास बात यह है कि इस बार का फिनाले एक नहीं बल्कि दो दिन के एपिसोड में टेलीकास्ट किया जायेगा। जिससे दर्शको में और भी अधिक रोमांच देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इस बार के फिनाले में पहले ही इस शो के विनर का ताज जीत चुके कई सितारे शिरकत करते नजर आएंगे।
अभी तक जो नाम सामने आए हैं उसमें श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari Season 4), उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakiya Season 6), गौहर खान (Gauhar Khan Season 7), गौतम गुलाटी (Gautam Gulati Season 8), रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik Season 14) शामिल है। इसके साथ ही सीजन 13 की फाइनलिस्ट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इस सीजन के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Season 13 Winner) को रिप्रेजेंट करने के लिए आएंगी।