
Bigg Boss OTT 2[/caption]
इस वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान भी खूब मस्ती करते नजर आए। गेस्ट के तौर पर नेहा कक्कड़ भी मौजूद थीं। उन्होंने अपने हिट गाने 'काला चश्मा' के साथ नेहा कक्कड़ का घर में स्वागत करते किया। नेहा की एन्ट्री पर सलमान खान खूब मस्ती करते नजर आए। सलमान और नेहा ने घरवालों की मीमीक्री भी की तो वहीं नेहा की एंट्री से पहले, सलमान ने खुलासा किया कि दो प्रतियोगियों को बाहर कर दिया
जाएगा और ऐसा ही हुआ। नेहा के घर में आने से पहले ही कम वोटों की वजर से अविनाश और जैड घर से बेघर हो गए। नेहा कक्कड़ ने Balenciaga और 'काला चश्मा' के मैशअप पर अपने जोशीले डांस मूव्स दिखाए। नेहा ने घर के सदस्यों को अनोखे अवॉर्ड देकर सम्मानित भी किया।
Bigg Boss OTT 2: बीबी हाउस में नेहा कक्कड़ का फेवरेट कौन
[caption id="attachment_106353" align="aligncenter" width="431"]
Bigg Boss OTT 2[/caption]
नेहा जब शो पर आईं तो सलमान ने उनसे पूछा कि आप शो कितना फॉलो करते हैं। नेहा ने कहा कि वह शो की बहुत बड़ी फैन है, कोई भी एपिसोड मिस नही करती। इसके बाद सलमान ने जब नेहा से पूछा कि आपका फेवरेट कौन हैं, तो नेहा ने अभिषेक, एलविश और मनीषा का नाम लिया।
बिग बॉस ओटीटी 2 17 जून को जियोसिनेमा पर शुरू हुआ और 14 अगस्त को समाप्त होगा। जो प्रतियोगी अभी भी दौड़ में हैं, वे हैं पूजा भट्ट, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी और जिया शंकर। आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का दिल तोड़ कर इस शो का विनर कौन बनता है।
Health Tips: मखाने में छिपी हड्डियों की मजबूती और त्वचा की चमक का रहस्य