Bigg Boss OTT 2: मनीषा के कप्तान बनते ही बदले घरवालों के सुर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:39 AM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 13 जुलाई, मनोरंजन जगत
Bigg Boss OTT 2: जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर प्रसारित होने Salman Khan के रिएलिटी शो बिग बॉस के ओटीटी वर्जन का दूसरा सीजन बिग बॉस ओटीटी 2 अपने 5वें हफ्ते में प्रवेश का चुका है। मनीषा रानी इस सप्ताह बनी हैं घर की कप्तान।
वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने किया कप्तान का चुनाव :
बिग बॉस ओटीटी 2 में इस सप्ताह 3 वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट घर में प्रवेश करने वाले है। एल्विश यादव (Elvish Yadav), आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) की एंट्री हो चुकी है, जबकि सूत्रों की माने तो पलक पुरसवानी (Palak Pursavani) भी इस सप्ताह के अंत तक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर में एंट्री ले सकती हैं। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री के साथ बिग बॉस का ये गेम और भी रोमांचक होने वाला है। फिलहाल मनीषा रानी बन गई है इस सप्ताह बीबी हाउस की कैप्टन।
Bigg Boss OTT 2:
बिग बॉस ने दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एल्विश और आशिका के हाथ में इस हफ्ते के कैप्टन को चुनने की बागडोर सौंपी थी। कप्तानी टास्क जीतने के लिए घर वालों को इन दोनो के सामने खुलकर अपनी बात रखनी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीषा रानी (Manisha Rani) कैप्टंसी टास्क जीतकर घर की कप्तान बन चुकी है। जैसा कि आप सभी जानते हैं मनीषा रानी इस सीजन की बेहद एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट के रूप में सामने आई हैं। हर मुद्दे पर बेबाक अपनी बात रखने की वजह से घर में कई कंटेस्टेंट इनके खिलाफ भी हो चुके हैं। ऐसे में अब कप्तानी की बागडोर इनके हाथ में आने के बाद पूरे घर पर इसका असर देखने को जरूर मिलेगा।
मनीषा के कप्तान बनते ही बदले घरवालों के सुर:
मनीषा रानी का कप्तान बनना घर के कई कंटेस्टेंट को रास नहीं आ रहा है। इसका असर ड्यूटी अलॉटमेंट के समय ही देखने को मिल गया। बिग बॉस ओटीटी का एक नया प्रोमो वीडियो (Bigg Boss OTT 2 New Promo Video) सामने आया है। जिसमें मनीषा रानी कप्तानी की बागडोर संभालते हुए घरवालों को ड्यूटी समझा रही है, लेकिन कोई भी घर वाला मनीषा की दी गई ड्यूटी से सहमत नहीं हो रहा है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि कप्तान के रूप में मनीषा का बिग बॉस के घर में पूरा हफ्ता कैसे बीतने वाला है।