Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट ने टास्क के दौरान 26 साल के एल्विश यादव के साथ किया फ्लर्ट, बोलीं- 'मुझे तुम्हारा ठहराव पसंद है'
Bigg Boss OTT 2
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:08 PM
Bigg Boss OTT 2: बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभिनेत्री पूजा भट्ट अपने को-कंटेस्टेंट एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आईं। उनकी फ्लर्टिंग की वजह से एल्विश बहुत शर्माने भी लगे। कुछ ही दिनों में शो के फैंस को उनके विनर मिल जाएंगे।
Bigg Boss OTT 2: मनीषा, एल्विश, और जीया नॉमिनेटेड
पिछले दिनों शो में नॉमिनेशन टास्क भी हुआ जिसमें तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। टाइमर टास्क के दौरान घर में खूब मस्ती देखने को मिली। इस टास्क में टाइम के नजदीक का अंदाजा लगा कर पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे पहले से फाइनल में पहुंचे अभिषेक के साथ शामिल हो गई हैं। नॉमिनेटेड सदस्य में इस बार मनीषा रानी, एल्विश यादव और जीया शंकर हैं। इनमें से कोई एक मिड-वीक में घर से बेघर भी हो सकता है। बीते वीकेंड का वार में डबल एलिमिनेशन हुआ था, जिसमें अविनाश सचदेव और जद हदीद एविक्ट हो गये थे। अब घर में एक और नॉमिनेशन टास्क हुआ। 'ए रूम फॉर ट्रुथ' टास्क के लिए अभिषेक-जिया, एल्विश-मनीषा और पूजा-बेबीका की जोड़ी बनी थी। दोनों में से एक को एक्टिविटी रूम में 27 मिनट के करीब अपने दिल की बात बतानी थी, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट को समय का ध्यान रखने के लिए गिनती करनी थी।
Bigg Boss OTT 2: मिड-वीक एलिमिनेशन की संभावना
विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में कई मजेदार कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली। कुछ कंटेस्टेंट्स अच्छे दोस्त बन गये तो किसी के बीच गंदी लड़ाई। कुछ ही दिनों में ग्रैंड फिनाले भी होने वाला है। शो में अभी सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स हैं, जिनमें से कोई एक मिड-वीक एलिमिनेट हो जाएगा।
Bigg Boss OTT 2: एल्विश को डिस्ट्रैक्ट करने के लिए घरवालों ने चली चाल
पहले राउंड में पूजा-बेबीका ने टास्क पूरा किया और दूसरे में अभिषेक-जिया ने। आखिरी में मनीषा एक्टिविटी रूम में गईं और घरवालों के बारे में अपने दिल की बात की और बाहर एल्विश गिनती कर रहे थे। उन्हें डिस्ट्रैक्ट करने के लिए पूजा, जिया और बेबीका ने जी तोड़ मेहनत की। इस दौरान पूजा भट्ट ने एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट किया।
Bigg Boss OTT 2: फैंस को अगले फाइनलिस्ट का इंतजार
बता दें कि 14 अगस्त 2023 को ग्रैंड फिनाले होगा। टॉप 3 में अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट और बेबीका धुर्वे पहुंच गये हैं। एल्विश यादव, मनीषा रानी और जिया शंकर नॉमिनेटेड हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन बाहर होता है और किन दो को टॉप 5 में जगह मिलती है।
बिग बॉस में Urfi Javed की एंट्री hot look से मचाया तहलका